Bhopal Road Mishap: एक दुर्घटना दो मौतें, सीमाओं में उलझा शव का मामला

Share

Bhopal Road Mishap: आपस में बाइक टकराने से हुआ था हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सौंपे

Bhopal Road Mishap
सांकेतिक चित्र

भोपाल। सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत (Bhopal Road Mishap) हो गई। मौत के यह दोनों मामले एक ही दुर्घटना से जुड़े थे। लेकिन, मौत की सूचनाएं अस्पताल ने अलग—अलग थानों को दे दी थी। इसलिए मामले में तकनीकी पेंच सीमा का आ गया। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Road Accident) के देहात क्षेत्र की है। पुलिस ने शव पोस्मार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

पेट्रोल भरवाने जा रहा था

गुनगा थाना पुलिस ने बताया ज्ञान सिंह कुशवाह पिता नर्मदा प्रसाद 60 साल की दर्दनाक मौत हो गई है। ग्राम धमर्रा निवासी नर्मदा प्रसाद खेती किसानी करता था। वह छह दिसंबर को बाइक में पेट्रोल भराने शाम चार बजे ग्राम रतुआ पेट्रोल पंप गया था। वहां से लौटते समय सामने से आ रही दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद ज्ञान सिंह कुशवाह (Gyan Singh Kushwaha) को लोगों ने आधार अस्पताल करोंद पहुंचाया था। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: दिल्ली का यह एसीपी जिसके कारनामे जानकार आपके भी होश उड़ जाएंगे

जीरो पर दूसरा मामला

थाना प्रभारी सुनील भदौरिया (Sunil Bhadouriya) ने बताया ज्ञान सिंह कुशवाह से जो बाइक टकराई थी उसके चालक का नाम अंकित प्रजापति (Ankit Prajapati) पिता बाबूलाल प्रजापति है। वह राजगढ़ (Rajgarh) जिले का रहने वाला था। वह किसी रिश्तेदारी की शादी में भोपाल (Bhopal Road Accident) आया था। हादसे के बाद उसे नागपुर अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान उसकी भी रविवार मौत हो गई है। नागपुर अस्पताल ((Nagpur Hospital)) के डॉक्टरों ने उसकी सूचना बैरसिया थाना को दी थी। इसलिए जीरो पर केस दर्ज कर डायरी गुनगा थाने को दी जा रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: लिफ्ट के नजदीक मिली मजदूर की लाश

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!