Bhopal Road Mishap: ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Share

Bhopal Road Mishap: सवा एक महीने पहले हुई थी दुर्घटना

Bhopal Road Mishap
सांकेतिक चित्र

भोपाल। सड़क दुर्घटना के मामले में एक ट्रक ड्रायवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Road Mishap) के देहात क्षेत्र की है। दुर्घटना सवा एक महीने पहले हुई थी। इस मामले में विरोधाभासी बयान सामने आए थे। इस कारण मामले में पेंच आ रहा था।

सरकारी दफ्तर से हुआ था रिटायर

परवलिया सड़क थाना पुलिस ने बताया सुखदेव मालवीय (Sukhdev Malviya) पिता भगवान मालवीय उम्र 63 साल की मौत हुई थी। सुखदेव मालवीय नेत्रालय अस्पताल के पास गुलमोहर त्रिलंगा के रहने वाले थे। वह सरकारी दफ्तर में कार्यरत थे। दफ्तर से एक साल पहले ही वह रिटायर्ड हुए थे। सुखदेव 29 अक्टूबर को थाना शाहपुरा इलाके में स्कूटी से टकरा गए थे। टक्कर में उन्हें अंदरूनी चोटें आई थी। इसका इलाज कराने के लिए सुखदेव दो दिन बाद परिवार के साथ श्यामपुर कार से जा रहे थे।

ऐसे पलटी थी कार

सुखदेव कार की सामने वाली सीट पर बैठे थे। कार कोई और व्यक्ति चला रहा था। श्यामपुर से सभी लोग लौट रहे थे। अचानक मुगालिया जोड़ पर कार पलट गई। कार में बैठे सभी लोग को गंभीर चोट आई थी। सुखदेव को भी गर्दन और सिर में अंदरूनी चोट लगी थी। सभी को नर्मदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान गुरूवार रात साढ़े ग्यारह बजे डॉक्टरों ने सुखदेव को मृत घोषित किया था। इसी मामले की जांच प्रधान आरक्षक विनय दांगी कर रहे थे।

यह था तकनीकी कारण

दांगी ने बताया कि अज्ञात ट्रक ड्रायवर के खिलाफ धारा 304ए लापरवाही से वाहन चलाकर मौत होना का मुकदमा दर्ज हुआ है। बयानों के दौरान पहले यह बात सामने आई थी कि कार मवेशी को बचाने के प्रयास में पलटी थी। लेकिन, परिजनों ने जब बयान दिए तो ट्रक की जानकारी पुलिस को लगी। फिलहाल ट्रक चालक अभी फरार है। ट्रक ड्रायवर की लापरवाही से यह दुर्घटना हुई थी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: दूसरी शादी की धमकी देता था पति, पत्नी ने की आत्महत्या

यह भी पढ़ें – दिल्ली का यह एसीपी जिसके कारनामे जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!