Bhopal Loot Case: दिनदहाड़े घर में घुसकर लूटपाट

Share

Bhopal Loot Case: सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए दो संदिग्ध बदमाश, डीआईजी ने रखा 10 हजार रुपए का इनाम

Bhopal Loot Case
यह है वह संदिग्ध लुटेरे

भोपाल। घर में घुसकर लूटपाट (Bhopal Loot Case) करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना मध्य प्रदेश (MP Crime New) की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) के अवधपुरी इलाके की है। इस घटना पर थाना पुलिस ने देर शाम तक पर्दा डाले रखा। हालांकि डीआईजी सिटी इरशाद वली (DIG City Irshad Wali) ने सीसीटीवी कैमरे में कैद दो संदेहियों का सुराग देने वाले को 10 हजार रुपए का इनाम देने का ऐलान किया। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। जिसका फायदा उठाकर बदमाशों ने वारदात की।

लायसेंस के लिए पति गए थे आरटीओ

जानकारी के अनुसार लूट की यह वारदात श्यामापल्ली कॉलोनी की है। यहां आरबी ठाकुर (RB Thakur) का परिवार रहता है। आरबी ठाकुर डीआरएम कार्यालय से रिटायर है। घर पर पत्नी सावित्री देवी ठाकुर उम्र 61 साल अकेली थी। पति लायसेंस के सिलसिले में आरटीओ कार्यालय गए हुए थे। बदमाश सोने की चेन झपटकर (Bhopal Chain Snatch) भाग गए। यह वारदात बदमाशों ने घर में घुसकर अंजाम दी। वारदात (Bhopal Loot Case) शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे की है। जिसमें शाम पांच बजे तक अवधपुरी थाना प्रभारी ने पर्दा डाले रखा।

यह भी पढ़ें: अस्मत को दांव पर लगाकर दुल्हन बनकर घर जाती थी यह तीन लड़कियां, नौ रात की हैरान कर देने वाली कहानी

एक बदमाश दे रहा था पहरा

आरबी ठाकुर का एक बेटा है जो विदेश में रहता है। वे आरटीओ जाने से पहले बाहर से कुंदी अटका गए थे। पत्नी भीतर बर्तन साफ कर रही थी। तभी बाइक सवार दो लुटेरे आए। एक बाहर निगरानी के लिए खड़ा रहा। जबकि दूसरे लुटेरा भीतर घुस गया। उसने सावित्री बाई ठाकुर (Savitri Bai Thakur) से चेन झपटी और फिर भाग गया। ठाकुर परिवार ने मकान का एक हिस्सा किराए से दे रखा है। उसमें भी घटना के वक्त महिला अकेली थी। वह सावित्री की चीख सुनकर बाहर निकली तब जाकर मामला समझ में आया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News:  नया बसेरा की पुरानी रंजिश, तीन गाड़ियां जलकर राख

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!