MP Looteri Dulhan: तीन दुल्हन के नौ सुहागरात की सच्ची कहानी

Share

MP Looteri Dulhan: तीन दुल्हन समेत आठ आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

MP Looteri Dulhan
भोपाल क्राइम ब्रांच थाने में गिरफ्तार तीन दुल्हन जिन्होंने नौ शादियां फर्जी तरीके से करने के बाद लूटा

भोपाल। शादी के सपने संजोकर रखने वाले नौ दूल्हे एक—एक करके भोपाल क्राइम ब्रांच (Bhopal Crime Branch News) में पहुंचे। उन्होंने सुहागरात से पहले के सारे किस्से पुलिस के अफसरों को बताए। यह सुनने के बाद अफसरों को यकीन हो गया कि गिरोह लुटेरी दुल्हन (MP Looteri Dulhan) वाला ही है। अब सवाल यह खड़ा था कि यह एक है या अनेक। इस शुरुआती सुराग की पुलिस ने पड़ताल की। जिसके बाद एक—एक करके आठ लोग बेनकाब हो गए। जबकि आठ अन्य संदिग्धों की खबर भी मिली। यह मध्य प्रदेश (MP Crime News) में उन लोगों को निशाना बनाते थे जिनकी शादी नहीं हो रही थी। फिर शादी करने के बाद झांसा देकर नकदी—जेवरात लूट (Looteri Dulhan Robbery Case) ले जाते थे।

सिक्यूरिटी गार्ड से बना सरगना

भोपाल क्राइम ब्रांच ने बताया कि गिरोह का सरगना दिनेश पांडे (Dinesh Pande) है। वह पहले सिक्यूरिटी गार्ड का काम करता था। लॉक डाउन में उसकी नौकरी चली गई थी। जिसके बाद यह खुराफात करने की उसको सूझी। इस गिरोह में उसने दलाली के लिए अपने साथ तेजूलाल (Tejulal) को मिलाया। इसके अलावा मदद करने वालों में वीरेंद्र धाकड़ (Virendra Dhakad), सलमान खान (Salman Khan) और विक्रम (Vikram) को शामिल किया। यह सभी मिलकर दूल्हे तलाशते थे।

यह भी पढ़ें: भोपाल क्राइम ब्रांच ने छह महीने के भीतर में दूसरी लुटेरी दुल्हन का खुलासा किया पर पहले को भूल गई

जनता कर्फ्यू वाले दिन कराई शादी

क्राइम ब्रांच ने बताया कि इस गिरोह की पहली शिकायत कालापीपल निवासी कामता प्रसाद (Kamta Prasad) ने की थी। उसने बताया कि शादी के सिलसिले में उसकी मुलाकात हिंदू सिंह (Hindu Singh) नाम के व्यक्ति से हुई। वह भोपाल में रहता था जिसने उसको दिनेश पांडे से मिलाया। हिंदू सिंह फिलहाल फरार है। हिंदू सिंह ने रीना उर्फ सुल्ताना (Reena@Sultana) नाम की दुल्हन से भी शादी कराई थी। यह शादी 21 मार्च को हुई थी। उस दिन देशभर में जनता कर्फ्यू चल रहा था। इस शादी के बदले में उसको 50 हजार रुपए का कमीशन मिला था।

यह भी पढ़ें:   MP PHQ News : ई—कॉप और ई—एफआईआर को ज्यादा लचीला बनाने आदेश

चार शादियों में मुकदमे दर्ज

पुलिस का दावा है कि यह गिरोह अंतरराज्यीय (Interstate Looteri Dulhan) है। अभी इस गिरोह के कई कारनामे उजागर होना बाकी है। पुलिस आरोपियों के बैंक खातों के अलावा मोबाइल कॉल डिटेल खंगाल रही है। ताकि इनके संपर्क में आए अन्य लोगों का पता लगाया जा सके। क्राइम ब्रांच ने बताया कि इस संबंध में चार मुकदमे जालसाजी (Looteri Dulhan Cheating Case) के दर्ज किए जा चुके हैं। जबकि पांच अन्य मुकदमे दर्ज किया जाना बाकी है।

यह भी पढ़ें: दुल्हन मंडप पर बैठने से पहले हो गई गायब, दूल्हा मेहंदी लगे हाथों के साथ थाने पहुंचा

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Don`t copy text!