Bhopal News: दो सगे भाईयों ने किया हमला, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण, हमले में पिता—पुत्र बुरी तरह से जख्मी

भोपाल। जमीन बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद के चलते दो सगे भाईयों ने कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। हालांकि पुलिस ने सामान्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) देहात की गुनगा थाना पुलिस कर रही है। हमले में पिता—पुत्र बुरी तरह से जख्मी है। हमले के बाद से ही आरोपी फरार चल रहे हैं।
संपत्ति बंटवारे को लेकर चल रहा था विवाद
गुनगा (Gunga) थाना पुलिस के अनुसार घटना ग्राम चंदेरी में 25 मई की दोपहर लगभग दो बजे हुई। यहां विष्णु रजक (Vishnu Rajak) पिता किशन रजक उम्र 43 साल का परिवार रहता है। विष्णु रजक तीन भाई है। उसके दो भाई अशोक रजक (Ashok Rajak) और बृजेश रजक (Brajesh rajak) घर पर आए थे। तीनों के बीच एक सप्ताह पूर्व संपत्ति बंटवारे को लेकर बहस चल रही थी। आरोपी अशोक रजक और बृजेश रजक का कहना था कि उसने बंटवारा सही तरीके से नहीं किया। इसको लेकर आरोपी सगे भाई गाली—गलौज करने लगे। विरोध करने पर अशोक रजक ने कुल्हाड़ी से वार किया जो विष्णु रजक के दाहिने हाथ में बचने के प्रयास में लग गया। बेटा विवेक रजक (Vivek Rajak) बचाने आया तो उसको कुल्हाड़ी का दूसरा वार लग गया। उसे कुल्हाड़ी केे वार कई जगह पर लगे। पिता—पुत्र लहुलूहान हालत में थाने पहुंचे। पुलिस ने घायलों को सबसे पहले अस्पताल पहुुंचाया। उसके बाद दोनों सगे भाईयों के खिलाफ सामान्य धाराओं में प्रकरण 114/25 दर्ज कर लिया।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।