Bhopal News: महिलाओं के दो गुटों में मारपीट 

Share

Bhopal News: पानी भरने के दौरान झाड़ू लगा रही महिला को टोका तो हुआ जमकर बवाल, पुलिस ने दर्ज किया काउंटर केस

Bhopal News
फाइल फोटो — थाना बागसेवनिया, भोपाल

भोपाल। महिलाओं के दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। विवाद की वजह एक महिला गुट की तरफ से पानी भरने के दौरान झाड़ू लगा रही दूसरी महिला को टोकने की बनी। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के बागसेवनिया थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने इस मामले में मारपीट का काउंटर केस दर्ज कर लिया है।

यह बोलकर शुरू हुआ विवाद जिसमें पति कूदे

बागसेवनिया (Bagsewaniya) थाना पुलिस के अनुसार यह विवाद 30 मई की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे हुआ। घटना दीक्षा नगर (Diksha Nagar) इलाके की है। जिसमें पुलिस ने 327—328/23 धारा 294/323/506/34 (गाली—गलौज, मारपीट, धमकाने और एक से अधिक आरोपी का प्रकरण) दर्ज कर लिया है। पहले पक्ष की तरफ से एफआईआर दर्ज कराने वाली पीड़िता की उम्र 36 साल है। वह पानी भरकर अपने घर जा रही थी। तभी दूसरे पक्ष की 26 वर्षीय महिला वहां झाड़ू लगा रही थी। उसने कुछ देर बाद झाड़ू लगाने के लिए बोला। इस बात पर दोनों महिलाओं के बीच गाली—गलौज शुरू हो गई। जिसके बाद दोनों महिलाओं के पति भी उस झगड़े में कूद गए।  पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई कर ली है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Youth Congress: "यंग इंडिया के बोल" में 17 का चयन
Don`t copy text!