Bhopal Suicide News: राजकोट एक्सप्रेस के सामने कूदा युवक

Share

Bhopal Suicide News: दिनभर होली की हुड़दंग में सराबोर रहे व्यक्ति ने शाम को लगा ली फांसी

Bhopal Suspicious Death
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Suicide News) के निशातपुरा इलाके में एक व्यक्ति ने राजकोट एक्सप्रेस के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली है। इधर, सोमवार को दिनभर होली की हुड़दंग में सराबोर रहे व्यक्ति का शव शाम को फांसी पर लटका मिला। दोनों आत्महत्या के मामलों में पुलिस कारणों का पता लगा रही है। घटना स्थल से कोई भी सुसाइड नोट पुलिस के हाथ नहीं लगा है। शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस परिजनों के बयान दर्ज करेगी।

प्रायवेट जॉब करता था

निशातपुरा थाना पुलिस ने बताया कि राकेश ठाकुर (Rakesh Thakur) पिता रज्जू सिंह ठाकुर उम्र 42 वर्षीय ने आत्महत्या की हैं। परिजनों ने बताया राकेश शारदा नगर नारियल खेड़ा का रहने वाला था। वह मण्डी में मजदूरी करता था। पुलिस ने बयानों में परिजनों ने बताया वह कर्जदारों से परेशान चल रहा था। घटना वाली सुबह राकेश घर से बिना बताए चला गया था। वह राजकोट एक्सप्रेस के सामने कूद गया था। इधर, सुखी सेवनिया थाना पुलिस ने बताया दीपक कुशवाह (Deepak Kushwaha) पिता चुन्नीलाल उम्र 32 वर्षीय ने रविवार—सोमवार की दरमियानी रात आत्महत्या कर ली हैं। दीपक मूलत: बालमपुर इलाके का रहने वाला था। पिछले तीन साल से किराए के मकान में पत्नी बच्चों के साथ रहता था।

यह भी पढ़ें: इस वर्दी पहने दिल्ली के एसीपी के झांसे में न आना, वरना पूरे परिवार को पड़ेगा पछताना 

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बलात्कार के आरोपी ने जहर खाकर की आत्महत्या

पत्नी हुई कई बार बेहोश

Bhopal Suicide News
Art Picture File Clip

वह मजदूरी करता था। होली वाले दिन दीपक दिनभर दोस्तों और परिचतों के साथ होली के हुड़दंग में सराबोर था। शाम को आठ बजे पत्नी और बच्चों के साथ खाना खाकर सोने चला गया था। पत्नी और बच्चे दूसरे कमरे में सोए हुए थे। रात अचानक पत्नी की नींद खुदी थी। उसने देखा तो दीपक फंदे पर लटका था। दीपक को फंदे से उतारा गया था। लेकिन, तब तक उसकी सांसे चलना बंद हो गई थी। दीपक की मौत से उसकी पत्नी की हालत बहुत खराब है। वह बार—बार बेहोश हो रही है। फिलहाल शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

Don`t copy text!