Bhopal Dowry Case: दहेज में मांगे पंद्रह लाख, दो अलग—अलग केस दर्ज

Share

Bhopal Dowry News: पीड़िताओं की शादी को हुए थे महज तीन और चार साल

Bhopal Dowry News
सांकेतिक तस्वीर

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Dowry News) के महिला थाने में दहेज प्रताड़ना के अलग—अलग दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पहले मुकदमे में आरोपियों ने दहेज में 10 लाख रुपए की मांग रखी थी। जबकि दूसरे मुकदमे में आरोपियों ने पांच लाख रुपए मांगे थे। दोनों घटनाओं में पीड़िताओं की शादी को महज तीन और चार साल हुए थे।

नई दिल्ली में हुई थी शादी

महिला थाना पुलिस के अनुसार धारा 498ए/34/3/4 (प्रताड़ना, एक से अधिक आरोपी और दहेज अधिनियम) का केस दर्ज किया गया है। आरोपी पति कृष्ण कुमार, ससुर सच्चिदानंद, सास विनय मिश्रा (Vinay Mishra) और ननद नीतू झा (Neetu Jha) को बनाया गया है। कृष्ण कुमार ने शादी अप्रैल, 2018 में की थी। पीड़िता का मायका अवधपुरी में हैं। आरोपी ससुर सच्चिदानंद नई दिल्ली (New Delhi) के उत्तम नगर इलाके में रहते हैं। पीड़िता का आरोप है कि उसको दहेज में पांच लाख रुपए न लाने पर प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस ने यह मुकदमा मंगलवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे दर्ज किया गया है। इससे पहले महिला थाना पुलिस ने एक अन्य प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें: किसान आंदोलन के लिए पुलिस ने नेता जी को घर से निकलने ही नहीं दिया, नजरबंद नेता ने जब कैमरे में बोला तो यह हाल हुआ

चार साल पहले हुई थी शादी

पीड़िता का मायका भोपाल के गौतम नगर इलाके का है। जबकि ससुराल करेला शिवपुरी में है। आरोपी पति दिलदार हसन तारिक (Dildar Hasan Tariq), सास नाजरा बेगम, देवर माजिद और ननद गजाला है। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल वाले उसको दहेज में 10 लाख रुपए न लाने पर प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस ने धारा 498ए/34/3/4 (प्रताड़ना, एक से अधिक आरोपी और दहेज अधिनियम) के तहत सोमवार को मुकदमा दर्ज किया है। दिलदार हसन तारिक के साथ पीड़िता ने अप्रैल, 2017 में शादी की थी।

यह भी पढ़ें:   MP Cabinet Briefing News: चुनाव में जाने से पहले यूपी से शायद एमपी ने लिया सबक

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!