MP Farmer Protest News: वीडियो में देखिए इंटरव्यू देने पर किसान नेता को पुलिस ने कैसे गिरफ्तार किया

Share

MP Farmer Protest News:  पुलिस किसान नेताओं को घरों से गिरफ्तार कर थाने ले गई, सरकारी निगरानी में हुआ किसान नेता कक्का के संघ का प्रदर्शन

MP Farmer Protest News
मिसरोद थाना पुलिस भारतीय किसान यूनियन नेता सुरेश पाटीदार को गिरफ्तार कर ले जाती हुई

भोपाल। मध्य प्रदेश (MP Farmer Protest News) की राजधानी भोपाल में आयोजित किसानों का चक्काजाम सरकारी सख्ती और निगरानी में ही हो सका। जो मान गया उसको सड़क पर आने दिया, जो नहीं माना उसको घरों से उठाया गया। मतलब साफ है कि भाजपा शासित प्रदेशों में किसानों को बोलने और विरोध करने का मौका नहीं दिया गया। राजधानी में किसानों के अलावा कांग्रेस का भी प्रदर्शन कार्यक्रम था। उस कार्यक्रम को पुलिस ने होने से नहीं रोका। इधर, देश की राजधानी दिल्ली में धरना दे रहे शिव कुमार शर्मा “कक्का” (Shivkumar Sharma ‘Kakka’) के संगठन को कार्यकर्ता ही नहीं मिल सके। इसलिए उनका प्रदर्शन मौके पर पूरी तरह से सांकेतिक नजर आया।

चौबीस घंटे पहले ही नजरबंद

प्रदर्शन को लेकर किसान संगठनों की तरफ से शुक्रवार सुबह ही कार्रवाई शुरु कर दी गई थी। इसलिए कौन सा संगठन कहा पर प्रदर्शन करेगा यह पूरी जानकारी पुलिस और प्रशासन को मिल गई थी। परवलिया सड़क में कांग्रेस नेताओं का कार्यक्रम था। वहीं एक कार्यक्रम भाजपा नेताओं ने भी आयोजित किया था। यह कार्यक्रम किसानों के सम्मान का था जो कि ईटखेड़ी में होना था। इसमें प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा (Rameshwar Sharma) को जाना था। लेकिन, खबर लिखे जाने तक प्रोटेम स्पीकर वहां नहीं पहुंचे थे। इस बात की तस्दीक उनके कार्यालय से भी की गर्ई। इधर, सबसे बड़ा प्रदर्शन मिसरोद स्थित 11 मिल पर होना था। यहां प्रदर्शन सुरेश पाटीदार (Farmer Leader Suresh Patidar) करने जा रहे थे। लेकिन, पुलिस ने शुक्रवार दोपहर से ही उनके घर के बाहर पहरा लगा दिया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: लॉक डाउन में रोजगार के बीच जल संकट गहराया

यह भी पढ़ें: भोपाल के पूर्व महापौर जिस दल के हैं वह हिंदू समाज को लेकर आगे रहती है, लेकिन मंदिर को लेकर वे कौन सी राजनीति कर रहे

उनकी ही कार में बैठाकर ले गई पुलिस

MP Farmer Protest News
किसान नेता को गिरफ्तार कर ले जाते हुए

भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सुरेश पाटीदार जो कि मिसरोद स्थित शिवा रॉयल पार्क में भी रहते हैं। उनकी मिसरोद इलाके में एक हार्डवेयर दुकान भी है। परिवार किसानी भी करता है। सुरेश पाटीदार ने बातचीत करते हुए बताया कि उन्हें नजर बंद कर दिया गया है। प्रदर्शन करने का मौका नहीं दिया गया है। घर के बाहर पुलिस का पहरा भी है। परिवार के अन्य सदस्यों पर भी निगरानी रखी जा रही है। द क्राइम इंफो की रिपोर्टर जब वहां मौके पर पहुंची तो उन्हें मिसरोद थाना प्रभारी निरंजन शर्मा (TI Niaranjan Sharma) किसान नेता की ही निजी कार में बैठाकर थाने ले जाते नजर आए।

इशारों पर हुआ प्रदर्शन

MP Farmer Protest News
मिसरोद थाना पुलिस भारतीय किसान यूनियन नेता सुरेश पाटीदार को गिरफ्तार कर ले जाती हुई

दूसरा प्रदर्शन अयोध्या नगर स्थित रत्नागिरी के पास आयो​जित था। यहां दोपहर साढ़े बारह बजे के बाद किसानों के समर्थन में कार्यकर्ता जमा होने लगे। यहां हो रहा प्रदर्शन त्रिवेणी दत्त त्रिपाठी (Triveni Dutt Tripthi) की अगुवाई में हो रहा था। त्रिपाठी, राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के जिला अध्यक्ष हैं। जैस—जैसे भीड़ बड़ी तो वहां पुलिस भी पहुंच गई। कुछ देर बाद झंडा लेकर प्रदर्शन हुआ। वीडियो में शॉट दिए गए और नारेबाजी करने के बाद पुलिस ने उसको यह बोलकर बंद करा दिया कि इतना ही आप लोग कर सकते हो। नतीजतन, यहां सिस्टम के इशारे पर प्रदर्शन हुआ और सिस्टम के इशारों पर ही बंद हो गया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: होटल से बाहर बुलाकर फेसिंग कोच के साथ मारपीट 

हमको तो धमकाया गया

MP Farmer Protest News
शिव कुमार शर्मा कक्का के कार्यकर्ता दोपहर साढ़े बारह बजे ली गई यह तस्वीर

राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा कक्का हैं। उन्हीं का संगठन भोपाल के अयोध्या नगर इलाके में प्रदर्शन कर रहा था। वहां भीड़ जुट नहीं पा रही थी। यह पूछने पर त्रिवेणी दत्त त्रिपाठी बचाव में कुछ भी कहने लगे। जब कैमरे में कैद होने से संबंधित जानकारी दी गई तो वे अपनी सफाई देने लगे। उन्होंने कहा कि पुलिस चार आदमियों के लिए भारी बल ले आई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यकर्ताओं (MP Farmer Protest News) को गिरफ्तारी की धमकी दी गई। उन्हें धमकाया भी गया मगर मौके पर यह सबकुछ नजर नहीं आया। वहां नेशनल मीडिया भी खड़ा हुआ था।

वीडियो में देखिए किसान नेता जब द क्राइम इंफो The Crime Info से बातचीत कर रहे थे तब मिसरोद थाने की पुलिस कैसे पीछे से आती है और सुरेश पाटीदार की पूरी बात सुनने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर ले जाती है

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!