Bhopal News: ऑन ड्यूटी ट्रैफिक कांस्टेबल की पीठ पर छुरा मारा

Share

Bhopal News: जिसने हमला किया उसने नाबालिग अवस्था में ही ब्लैड मारकर किया था लहुलूहान, चल समारोह के दौरान आती—जाती लड़कियों को दे रहा था था फब्तियां

Bhopal News
थाना पिपलानी, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। चल समारोह के दौरान चौराहे पर खड़े ट्रैफिक कांस्टेबल की पीठ पर छुरा मार दिया गया। उसकी दुर्गा विसर्जन चल समारोह में ड्यूटी लगी थी। उसी वक्त दो मनचले आती—जाती लड़कियों पर फब्तियां कस रहे थे। इसके अलावा वह लोगों से अभद्रता करके माहौल में तनाव पैदा कर रहे थे। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी स्थित आनंद नगर इलाके की है। ऐसा करने से ट्रैफिक कांस्टेबल ने रोका था। जिससे नाराज होकर छुरे से हमला किया गया। हमलावरों में एक नाबालिग है। जबकि दूसरे युवक के खिलाफ पहले से एक मुकदमा थाने में दर्ज है।

यह था पूरा घटनाक्रम

पिपलानी थाना पुलिस के अनुसार 06—07 अक्टूबर की दरमियानी रात लगभग चार बजे 772/22 धारा 294/353/332/307/34 (गाली—गलौज, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाना, सरकारी कर्मचारी पर धारदार हथियार से हमला, जानलेवा हमला और एक से अधिक आरोपी का मामला) दर्ज किया गया है। जिसकी शिकायत अनिल यादव पिता मिथिलेश यादव उम्र 32 साल ने दर्ज कराई है। अनिल यादव (Anil Yadav) ट्रैफिक में कांस्टेबल हैं। पुलिस के अनुसार वे घटना के समय आनंद नगर चौराहे पर ड्यूटी पर थे। उस वक्त वहां से चल समारोह निकल रहा था। उसी दौरान दो लड़के वहां खड़े होकर आती—जाती लड़कियों पर कमेंट कर रहे थे। अनिल यादव ने उन लड़कों को रोकने की कोशिश की। जख्मी कांस्टेबल को पहले गायत्री अस्पताल फिर वहां से नर्मदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में आरोपी रितिक मेहरा और एक नाबालिग है। इस मामले की जांच एएसआई मुकेश यादव (ASI Mukesh Yadav) कर रहे हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। खबर है की रितिक मेहरा (Hritik Mehra) ने नाबालिग अवस्था में ही ब्लैड मारकर एक व्यक्ति को गंभीर चोट पहुंचाई थी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नाबालिग की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
Don`t copy text!