Bhopal News: गुरूजी के दर्शन करने गए ठेकेदार के घर चोरी की वारदात

Share

Bhopal News: विट्ठल नगर इलाके के सूने मकान से नकदी, जेवरात समेत करीब दो लाख रूपए का माल हुआ चोरी

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। गुरूजी के दर्शन करने छत्तीसगढ़ गए एक ठेकेदार के सूने मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में हुई है। चोरी गई संपत्ति में नकदी, जेवरात समेत करीब दो लाख रूपए का माल है।

इन्होंने दर्ज कराया मामला

कोहेफिजा थाना पुलिस के अनुसार 07 अक्टूबर की दोपहर लगभग ढ़ाई बजे 637/22 धारा 457/380 रात में चोरी का मामला दर्ज किया गया है। शिकायत अंशुल जैन पिता महेंद्र जैन उम्र 46 साल ने दर्ज कराई है। वह कोहेफिजा थाना स्थित विट्ठल नगर कॉलोनी में रहते हैं। वह ठेकेदारी का काम करते हैं। अंशुल जैन (Anshul Jain) 03 अक्टूबर को पूरे परिवार के साथ उनके गुरूजी के दर्शन करने छत्तीसगढ गए थे। वहां से वे 06 अक्टूबर की शाम को लौटे थे। तब उन्होंने घर का ताला टूटा देखा। घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी का ताला टूटा था। उसमें से सारा कीमती सामान गायब था। घर से लगभग 25 हजार रूपए और सोने—चांदी के जेवरात समेत लगभग 02 लाख रूपए का माल चोरी गया है।  मामले की जांच एएसआई राम प्रकाश सिंह (ASI Ram Prakash Singh) कर रहे हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

मारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Police Gossip: जहां काम कम कारस्तानी ज्यादा
Don`t copy text!