Bhopal News: प्रॉपर्टी डिस्प्यूट के कारण गोली मारी 

Share

Bhopal News: चटाईपुरा में हुई घटना, सफाई के दौरान परिवारों के बीच शुरू हुआ विवाद खूनी संग्राम में तब्दील

Bhopal News
तलैया थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। सफाई के दौरान दो परिवारों के बीच कहासुनी हो गई। इन्हीं परिवारों में संपत्ति को लेकर भी मनमुटाव था। नतीजतन, कहासुनी देखते ही देखते बवाल में तब्दील हो गई। अवैध हथियार के साथ—साथ चाकू निकल आए। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के तलैया इलाके में हुई है। जिसमें पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस इस मामले में प्रतिक्रिया देने से बच रही है। जिसके चलते इस मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी की स्थिति साफ नहीं हुई है।

यह है पूरा मामला

तलैया थाना पुलिस के अनुसार 06 अक्टूबर की सुबह लगभग पौने सात बजे 292/22 धारा 307/34/25/27 (जानलेवा हमला, एक से अधिक आरोपी, आर्मस एक्ट का मामला) दर्ज किया है। शिकायत अख्तर हुसैन (Akhtar Hussain) पिता असगर हुसैन उम्र 52 साल ने दर्ज कराई है। वह तलैया थाना स्थित चटाईपुरा में रहते है। इस मामले में आरोपी अफजल, असलम, अतीक और काशिफ है। आरोपी और पीड़ित पक्ष रिश्तेदार भी बताए जा रहे हैं। दोनों पक्षों के बीच प्रॉपर्टी को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा था। घटना की सुबह पीड़ित के घर में सफाई का काम चल रहा था। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद छिड़ा। आरोपी पक्ष ने अख्तर हुसैन पर गोली चलाकर उन्हें घायल करके उनपर चाकू से वार किया। जिसके बाद परिजनों ने उन्हें हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) पहुंचाया था। मामले की जांच एएसआई संजय मिश्रा (ASI Sanjay Mishra) कर रहे हैं। जब उनसे प्रतिक्रिया के लिए संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा एफआईआर के बाद की जाने वाली वैधानिक कार्रवाई में वे व्यस्त हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पति को राज की बात बताने की धमकी देकर बलात्कार
Don`t copy text!