Bhopal News: संदिग्ध परिस्थितियों में दो व्यक्तियों की मौत

Share

Bhopal News: दुर्गा पूजा के बाद घर लौटे व्यक्ति की नहीं हुई अगली सुबह

Bhopal News
भोपाल मॉर्चुरी रुम— ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। दुर्गा पूजा करके लौटे एक व्यक्ति रात में तो सोया लेकिन उसकी अगली सुबह नहीं हो सकी। वहीं दूसरी जगह एक युवक ने फांसी लगा ली है। यह दोनों घटनाएं भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित ईटखेड़ी और बिलखिरिया थाना क्षेत्र की है। दोनों ही मामलों में पुलिस को मौत की ठोस वजह अभी पता नहीं चली है।

कुछ महीने पहले भी आया था अटैक

ईटखेड़ी थाना पुलिस के अनुसार 05 अक्टूबर की दोपहर लगभग बारह बजे हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) से डॉक्टर घोसी ने अर्जुन सिंह दांगी (Arjun Singh Dangi) पिता हेमसिंह दांगी उम्र 37 साल के मौत की सूचना दी थी। वह ईटखेड़ी थाना स्थित लांबाखेड़ा में माया इंक्लेव कॉलोनी में रहते थे। वह दुर्गा पूजा के लिए उनके गांव गए थे। रात को पूजा से घर लौटकर वे सो गए थे। अगली सुबह जब वे नहीं उठे तब परिवार वालों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। पुलिस को आशंका है की उनकी मृत्यु का कारण हार्ट अटैक हो सकता है। क्योंकि लगभग छ: महीने पहले उन्हें एक दौरा आ चुका था। इस मामले की जांच एएसआई राजेश दुबे (ASI Rajesh Dubey) कर रहे हैं। शव को पीएम के लिए  हमीदिया अस्पताल भेज दिया गया है। ईटखेड़ी पुलिस मर्ग 39/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

युवक ने फांसी लगाई

Bhopal News
बिलखिरिया थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

वहीं बिलखिरिया पुलिस मर्ग 47/22 दर्ज कर एक खुदकुशी मामले की जांच कर रही है। इसकी सूचना 05—06 अक्टूबर की दरमियानी रात लगभग बारह बजे हमीदिया अस्पताल से डॉक्टर पवन ने दी थी। शव की पहचान मनीष ठाकुर पिता अजब सिंह ठाकुर उम्र 23 साल के रूप में हुई है। मनीष ठाकुर (Manish Thakur) बिलखिरिया स्थित महाकाल कॉलोनी में रहता था। मनीष ठाकुर ने फांसी लगाकर खुदकुशी की थी। पुलिस के अनुसार (Bhopal News) अभी आत्महत्या का कोई ठोस कारण सामने नहीं अया है। इस मामले की जांच एएसआई राम निवास ओझा (ASI Ram Niwas Ojha) कर रहे हैं। पुलिस को शव के पास किसी प्रकार का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद की निशानी है। यदि यह अहसास होता है तो 18005990019 पर संपर्क करें। यहां चौबीस घंटे चिकित्सक निशुल्क उपचार के लिए उपलब्ध रहते हैं। 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cop News : आठ जुआरियों के गठबंधन में नपा सिपाही
Don`t copy text!