Bhopal News: लव मैरिज के नौ साल बाद प्रेमिका लौटी मायके 

Share

Bhopal News: ग्वालियर में रहने वाले पति समेत पांच आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराया प्रताड़ना का मुकदमा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। विवाहिता को ससुराल पक्ष के लोग मायके से दस लाख रुपए लेकर आने के लिए प्रताड़ित करते थे। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के महिला थाना क्षेत्र का है। विवाहिता ने प्रेम विवाह किया था। इस मामले में आरोपी पति समेत पांच लोग हैं।

यह बोलकर दे रहे थे यातनाएं

महिला थाना पुलिस के अनुसार मामला पीड़िता की शादी 5 जून, 2016 में हुई थी। उसने प्रेम विवाह किया था। उसकी शिकायत पर पुलिस ने 17 अप्रैल 2024 को प्रकरण दर्ज किया है। शिकायत 33 वर्षीय विवाहिता ने थाने में दर्ज कराई है। वह तिलक नगर स्थित इंद्रा बिहारी कॉलोनी ()Indera Bihari Colony) में रहती है। वह घरेलू काम करती है। पीड़िता ने 2016 में ग्वालियर में रहने वाले युवक से लव मैरिज की थी। उसका आरोप है कि कुछ दिन पति का रवैया अच्छा था। लेकिन, उसके बाद वह सास—ससुर, और दो जेठ के कहने पर चलने लगा। उसका कहना था कि यदि वह उसके समाज में शादी करता तो दहेज में दस लाख रुपए मिल जाते। यह बोलकर पति समेत सभी आरोपी उसे ताना मारते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 107/24 धारा 498—ए/323/34/506/3/4 (प्रताड़ना, मारपीट, एक से अधिक आरोपी, धमकाना और दहेज अधिनियम के तहत प्रकरण) दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: चौदह साल की बच्ची से बलात्कार के बाद गर्भपात
Don`t copy text!