Bhopal News: अफेयर के बाद हुआ बच्चा 

Share

Bhopal News: दूसरी को छोड़कर पहली के पास गया तो थाने पहुंचा मामला, कचरा कलेक्शन करते—करते हो गया था एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का कनेक्शन, पुलिस ने कमजोर धाराओं के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। विवाहेत्तर संबंध यानि एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के एक मामला सामने आया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने जिन धाराओं का इस्तेमाल किया है वह काफी कमजोर है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पीड़िता शादीशुदा है और वह जिस व्यक्ति के साथ रहती थी वह भी पहली पत्नी को छोड़कर उसके साथ रहता था।

अदालत यह पूछेगी तब पुलिस के पास क्या होगा जवाब

गोविंदपुरा (Govindpura) थाना पुलिस के अनुसार घटना 1 सितंबर 2019 से 17 अप्रैल 2024 के बीच हुई। जिसकी शिकायत 35 वर्षीय विवाहिता ने थाने में दर्ज कराई है। वह गोविंदपुरा स्थित अन्ना नगर (Anna Nagar) में रहती है। वह कचरा कलेक्शन करने जाती थी। तभी उसकी पहचान आरोपी आकाश धमेरिया (Akash Dhameriya) से हुई। पीड़िता उस वक्त पिपलानी इलाके में रहती थी। उसके दो बच्चे पहले पति से थे। पीड़िता ने आरोपी आकाश धमेरिया के झांसे में आकर 2019 में पहले पति को छोड़कर आरोपी के साथ अन्ना नगर में रहने लगी। इस दौरान उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध आरोपी ने बनाए। उसको आकाश धमेरिया से एक बच्चा भी हुआ। कुछ महीने पहले त​क सबकुछ ठीक चला। अब वह उसको छोड़कर पहली पत्नी के पास रहने चला गया। जिसका विरोध करने पर वह उसको धमकाता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 275/24 धारा 376/376—2—एन (ज्यादती, कई बार ज्यादती का प्रकरण) दर्ज किया है। वहीं पुलिस ने शादीशुदा होने के बावजूद रिश्ता बनाने वाली धारा नहीं लगाई है। हालांकि थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर (TI Awadhesh Singh Tomar) का कहना है कि अभी प्राथमिक जांच चल रही है। अभी पीड़िता के तीसरे बच्चे का भी डीएनए होगा। उसकी रिपोर्ट मिलने के बाद कई अन्य धाराएं बढ़ सकती है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: पति—पत्नी का विवाद बताकर पुलिस ने पल्ला झाड़ा
Don`t copy text!