Bhopal News: मनचलों से तंग युवतियों ने पुलिस से मांगी मदद

Share

Bhopal News: पहले दर्ज करा चुकी है छेड़छाड़ के दो प्रकरण, अब तीसरी बार फिर की हरकत

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मनचलों से तंग युवतियों ने पुलिस से मदद मांगी है। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के बागसेवनिया, टीटी नगर और कमला नगर इलाके की है। इसमें से एक मामले की पीड़िता नाबालिग है। जबकि बागसेवनिया मामले की पीड़िता दो बार एक ही आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करा चुकी है। इसके बावजूद वह सुधरने की बजाय उसे परेशान कर रहा है।

दो मामलों में संशय की स्थिति

बागसेवनिया थाना पुलिस के अनुसार 3 अगस्त की रात बारा बजे 553/22 धारा 452/354 घर में घुसकर, छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में आरोपी संजय शाह। जिसके खिलाफ पूर्व में भी दो बार मुकदमे पीड़िता दर्ज करा चुकी है। पुलिस ने संजय शाह (Sanjay Shah) को गिरफ्तार कर लिया है। इसी तरह टीटी नगर थाना पुलिस ने 3 अगस्त की दोपहर लगभग सवा एक बजे 509/22 धारा 354—क छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। इस मामले में आरोपी विशाल सिंह (Vishal Singh) है। घटना पत्रकार कॉलोनी के पास हुई थी। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने बुरी नीयत से युवती का हाथ पकड़ लिया था। इसके अलावा कमला नगर थाना पुलिस ने 3 अगस्त की रात लगभग 11 बजे 556/22 धारा 354—क/506/7/8 (छेड़छाड़, धमकाना और पॉक्सो अधिनियम के तहत प्रकरण) दर्ज किया है। इस प्रकरण में आरोपी जगजीवन अहिरवार (Jagjeevan Ahirwar) है। पुलिस दो मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी की स्थिति साफ नहीं कर सकी है।
यूक्रेन में महिला हिंसा की वह दास्तां जो दुश्मनी की वजह से रूसी सैनिकों के निशाने पर आईं

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: गिरफ्तारी से पहले और उसके बाद परेशान करने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा

खबर के लिए ऐसे जुड़े

 

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!