Bhopal News: विधवा की जिंदगी बनाने का झांसा देकर एक पखवाड़े तक यौन शोषण

Share

Bhopal News: गांव और शहर के अलग—अलग मकानों में रखकर बनाए संबंध, मुख्य आरोपी के भाई ने विधवा से की गंदी हरकत

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। पत्नी बनाकर विधवा को वापस समाज में सम्मान दिलाने का झांसा देकर यौन शोषण करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र के गुनगा इलाके की है। इस मामले में आरोपी दो सगे भाई है। जिसमें से मुख्य आरोपी ने गुनगा के गांव और भोपाल के एक मकान में विधवा महिला के साथ करीब एक पखवाड़े तक शारीरिक संबंध बनाए थे। इतना ही नहीं मुख्य आरोपी का भाई भी विधवा महिला पर बुरी नजर रखता था। उसने भी मौका पाकर उसके साथ गंदी हरकत की थी। आरोपियों की गिरफ्तारी फिलहाल नहीं हो सकी है।

भाई की हरकतों पर साधी चुप्पी

गुनगा थाना पुलिस के अनुसार 3 अगस्त की रात लगभग साढ़े आठ बजे 198/22 धारा 366/376—2—एन/354/506/34 (झांसा देकर रखना, कई बार बलात्कार, छेड़छाड़, धमकाना और एक से अधिक आरोपी का मामला) दर्ज किया है। घटना की शुरुआत 9 मार्च से हुई थी। पीड़िता मूलत: नजीराबाद इलाके की रहने वाली है। उसकी उम्र 29 साल है जिसके दो बच्चे भी है। यह बच्चे उसके पहले पति से है। पति की मौत के बाद मुख्य आरोपी पदम सिंह मीना (Padam Singh Meena) ने उसको अपनाने का झांसा दिया था। यह बोलकर वह उसको एक पखवाड़े पहले अपने घर दुपाड़िया ले आया। यहां उसने विधवा महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी भोपाल में उसे ले आया । उसके साथ भाई गोविंद सिंह मीना (Govind Singh Meena) भी आया। यहां महिला के साथ आरोपी ने गंदी हरकत की। यह बात पीड़िता ने प्रेम सिंह मीना को भी बताई। लेकिन, उसने विरोध करने की बजाय मौन सहमति दे दी। इसके बाद मामला पुलिस थाने पहुंचा।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: गैलेक्सी अपार्टमेंट में चोरी की वारदात

यूक्रेन में महिला हिंसा की वह दास्तां जो दुश्मनी की वजह से रूसी सैनिकों के निशाने पर आईं

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!