Bhopal News : शादी के एक महीने बाद युवती ने फांसी लगाई 

Share

Bhopal News : पति ने दी थी पुलिस को खबर, देहात डीएसपी करेंगे मामले की पूरी जांच

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। शादी के महीने भर बाद नव विवाहिता ने फांसी लगा ली। यह घटना भोपाल (Bhopal News) सिटी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र की है। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामला नव विवाहिता की मौत से जुड़ा है। इसलिए केस डायरी देहात डीएसपी संतोष शुक्ला (DSP Santosh Shukla) के पास भेजी जाएगी। फिलहाल मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया गया है।

तहसीलदार की मौजूदगी में फंदे से उतारा गया

बिलखिरिया थाना पुलिस के अनुसार घटना 20 जून को हुई थी। फांसी लगाने की जानकारी प्रदीप साहू (Pradeep sahu) ने पुलिस को दी थी। वह कोकता नंबर-1 कान्हासैया इलाके में रहता है। वह मिस्त्री का काम करता है। उसकी इसी साल 20 मई को 21 वर्षीय कविता साहू (Kavita Sahu) के साथ शादी हुई थी। उसका मायका छत्तीसगढ़ में हैं। बिलखिरिया पुलिस मर्ग 24/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि परिजनों के भोपाल आने का इंतजार किया जा रहा है। वहीं मौके पर शव को फंदे से उतारने से लेकर अन्य कार्रवाई पुलिस ने की थी। यह सारी कवायद तहसीलदार की मौजूदगी में की गई।

यूक्रेन में महिला हिंसा की वह दास्तां जो दुश्मनी की वजह से रूसी सैनिकों के निशाने पर आईं

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कांग्रेस के पूर्व पार्षद की मल्टी में चोरी
Don`t copy text!