Bhopal News: कांग्रेस के पूर्व पार्षद को बदमाश ने दी धमकी

Share

Bhopal News: पत्नी के चुनाव जीतने के बाद आभार रैली के दौरान यात्रा निकालते वक्त भी किया था विवाद

Bhopal News
थाना कमला नगर—फाइल फोटो

भोपाल। मध्यप्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम आ गए हैं। जिसके बाद जगह—जगह पार्षद आभार रैली निकाल रहे हैं। ऐसी ही एक रैली कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने निकाली थी। चुनाव में उनकी पत्नी खड़ी हुई थी। चुनाव जीतने के बाद वे जनता को रैली के जरिए धन्यवाद बोलने निकली थी। इसी दौरान क्षेत्र के बदमाश ने उस वक्त विरोध किया। इसके बाद फोन करके गोली मारने की धमकी दी। घटना भोपाल (Bhopal News) सिटी के कमला नगर थाना क्षेत्र की है। जिसमें पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

यह बोलकर दी गई धमकी

कमला नगर थाना पुलिस के अनुसार 21 जुलाई की रात लगभग साढ़े नौ बजे 523/22 धारा 506/507 (धमकी और फोन पर धमकाने का मामला) दर्ज किया गया। शिकायत प्रदीप मोनू सक्सेना (Pradeep Monu Saxena) पिता एमएम सक्सेना उम्र 44 साल ने दर्ज कराई। वे कोटरा सुल्तानाबाद में रहते हैं। वे कांग्रेस के पूर्व पार्षद है। इस बार उनका वार्ड महिला वार्ड हुआ था। इस कारण उन्होंने चुनाव में पत्नी को उतारा था। परिणाम में पत्नी चुनाव जीत गई थी। इसी जीत की खुशी को बांटने के लिए वे आभार रैली निकाल रहे थे। राजीव नगर इलाके में उन्हें बदमाश सकरू (Sakru) ने निकलने से मना किया। उसका कहना था कि उसके इलाके से नहीं निकलने देगा। उस वक्त बात को सुलझा लिया गया। कुछ देर बाद सकरू ने फोन करके धमकाया और गोली मारने की धमकी दी। सकरू और उसके भाई के खिलाफ कई मुकदमे कमला नगर थाने में पहले से दर्ज है। मोनू सक्सेना ने बताया कि धमकी की रिकॉर्डिंग उन्होंने पुलिस को सौंप दी है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Theft Case: चोरों ने उड़ाया लाखों का माल पर पुलिस को ऐसा नहीं लगता
Don`t copy text!