Aam Aadmi Party News: एमपी में आम आदमी पार्टी की जोरदार एंट्री: मुकेश गोयल

Share

Aam Aadmi Party News: सिंगरौली के रास्ते छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में सेंध लगाने का दावा, परिणामों के साथ समीक्षा रिपोर्ट मीडिया से की गई साझा

Aam Aadmi Party News
प्रदेश प्रभारी मुकेश गोयल, अध्यक्ष पंकज सिंह, मुकेश जायसवाल, अक्षय हुंका और आनंद सिंह डबास पत्रकारों को चुनाव परिणाम के संबंध में बुलाई गई पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए।

भोपाल। मध्यप्रदेश के बाद आम आदमी पार्टी जल्द उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अपनी पैठ जमाने का प्रयास करेगी। प्रदेश में जनता के सामने भाजपा—कांग्रेस के अलावा तीसरा मजबूत विकल्प हमने दे दिया है। आने वाले विधानसभा चुनाव (Aam Aadmi Party News) में उसके बहुत अच्छे परिणाम हमें मिलेंगे। यह दावा आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुकेश गोयल ने किया है। वे पिछले दिनों संप​न्न हुए नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव परिणामों की रिपोर्ट के साथ मीडिया से बातचीत कर रहे थे। गोयल ने दावा किया कि मौजूदा परिणामों से कहीं ज्यादा बेहतर पार्टी अपना प्रदर्शन कर सकती थी। लेकिन, राजनीतिक दबाव में काम कर रही ब्यूरोक्रेसी ने पार्टी के उम्मीदवारों को सभी तरह के दांव—पेंच अपनाकर रोकने का प्रयास किया।

शहरों में दखल तो गांव में बदले परिणाम

मुकेश गोयल (Mukesh Goyal) ने रिपोर्ट बताते हुए जानकारी दी कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को 1.67 फीसदी वोट मिले थे। इसके बाद पार्टी ने 2018 के विधानसभा चुनाव में 0.9 फीसदी वोट हासिल किए थे। लेकिन, 2022 के स्थानीय और पंचायत चुनाव में 6.3 फीसदी वोट हासिल करके जनता का दिल जीतने का काम शुरु कर दिया है। यह परिणाम (Aam Aadmi Party News) आने वाले विधानसभा चुनाव में बहुत ज्यादा सकरात्मकता के साथ देखने मिलेंगे। गोयल ने कहा कि भाजपा—कांग्रेस ने करोड़ों रूपए चुनाव जीतने के लिए फूंके। लेकिन, आप ने अपने सीमित संसाधनों के साथ यह परिणाम हासिल किया है। पार्टी संगठन विस्तार पर अब फोकस कर रही है। शहरों के अलावा पार्टी का जनाधार ग्रामीण अंचलों में बढ़ रहा है।  जिसके परिणाम नगर पालिका और परिषद के अलावा जनपद में देखने को मिल रहे हैं।

ईव्हीएम को भी कोसा

Aam Aadmi Party News
पूर्व में पार्टी में रहे फिर आमजन पार्टी बनाने वाले शरद कुमरे ने वापस आप पार्टी का दामन थाम लिया।

पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह (Pankaj Singh) भी थे। उन्होंने दावा किया कि इस बार ईव्हीएम की काफी जगहों पर शिकायत मिली। सरकार के बीएलओ ने पर्चियां नहीं बांटी। इसके अलावा प्रदेश में चुनाव (Aam Aadmi Party News) अचानक कराए गए। जिस कारण पार्टी को तैयारी का भरपूर मौका नहीं मिला। उन्होंने दावा किया कि व्हीव्हीपेट मशीन से वोटिंग न होने को लेकर हमें आपत्ति थी। चुनाव आयोग को अपनी निष्पक्षता साबित करना चाहिए। प्रशासन और पुलिस का इस्तेमाल करके उम्मीदवारों को प्रचार से रोका गया। कई जगहों पर धमकियों की शिकायत की गई। जिस पर आयोग ने कोई एक्शन नहीं लिया। इसके बावजूद हमारे परिणाम बताते हैं कि जनता के बीच में आम आदमी पार्टी बहुत जल्द विकल्प के तौर पर नजर आने वाली है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime Case: जेठ को हकीकत बताई तो पति ने कूटा
प्रदेश के 16 में से 15 नगर निगमों में ऐसा रहा पार्टी का परिणाम
Aam Aadmi Party News
आप पार्टी से उपलब्ध कराया गया डाटा
पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी उम्मीदवारों की ऐसी रही उपस्थिति
Aam Aadmi Party News
आप पार्टी से उपलब्ध कराया गया डाटा

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Aam Aadmi Party News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!