Bhopal News: चूहा मार दवा खाकर भर्ती महिला ने खोला राज

Share

Bhopal News: पति के दूसरी महिला से संबंधों का चला पता, पति के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। पति की दूसरी महिला से संबंध थे। यह पता जब महिला को चला तो उसने जहर गटक लिया। गंभीर हालत में उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) सिटी के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र की है। महिला के बयानों के आधार पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अभी इस मामले के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

करोद में हैं पीड़िता का मायका

शाहजहांनाबाद थाना पुलिस के अनुसार संजय नगर निवासी पीड़ित महिला को हमीदिया अस्पताल में 20 जुलाई को भर्ती कराया गया था। यह जानकारी चिकित्सकों ने पुलिस को दी। बयान दर्ज करने पर पता चला कि वह शादीशुदा है। उसका मायका निशातपुरा इलाके में हैं। वह पति आदिल खान (Aadil Khan) की प्रताड़नाओं से परेशान हो गई थी। पुलिस ने वजह जानी तो हैरान वह भी रह गई। दरअसल, आदिल खान की दूसरी महिला से अवैध संबंध है। यह पता चलने पर पत्नी ने विरोध किया तो वह उसको पीटने लगा। इस कारण वह मायके चली गई। यहां आवेश में आकर आत्महत्या के लिए उसने चूहा मार दवा पी ली। जिसके बाद उसको नाजुक हालत में हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने इस मामले में 443/22 धारा 498—ए प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी पति ड्राइवरी के अलावा वाहन बेचने का भी काम करता है

यूक्रेन में महिला हिंसा की वह दास्तां जो दुश्मनी की वजह से रूसी सैनिकों के निशाने पर आईं

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: आईएएस कॉलेज बस ड्रायवर को पीटकर अधमरा किया

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!