Bhopal Fraud News: दूसरे बैंकों में गिरवी जेवरात रिमांड के दौरान हुए बरामद, ब्रांच मैनेजर समेत दो महिलाओं की गिरफ्तारी अभी भी बाकी

भोपाल। बजाज गोल्ड लोन फायनेंस कंपनी (Bajaj Gold Loan Finance Company) में हुए लाखों रुपए के घोटाले के मामले में भोपाल (Bhopal News) शहर की पिपलानी पुलिस ने सभी गायब जेवरात बरामद कर लिए है। इस मामले में पुलिस ने रिलेशनशिप मैनेजर को गिरफ्तार करने के बाद यह रिकवरी की है। पुलिस को अभी ब्रांच मैनेजर समेत दो अन्य आरोपी महिलाओं की तलाश करना बाकी है।
बंधक जेवरातों को दूसरी बैंकों में गिरवी रखकर कर्ज चुकाया
पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार मामले में ब्रांच मैनेजर अंजली जैन, रिलेशनशिप मैनेजर शुभम जैन और नेहा साहू के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया था। इस मामले में पहली गिरफ्तारी शुभम जैन (Shubham Jain) की हुई थी। वह मूलत: सागर जिले का रहने वाला है। फिलहाल अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) में टनाटन ढ़ाबे (Tanatan Dhaba) के पास वह रहता है। उसे अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए 30 अप्रैल तक रिमांड पर लिया गया था। शुभम जैन को जुआ खेलने की बुरी लत थी। जिस कारण वह कर्ज में डूबा था। उसने उसी ऑनलाइन जुए में राशि हारने के बाद बैंक में बंधक जेवरातों को दूसरी बैंकों में गिरवी रखकर कर्ज चुकाने का काम किया है। पुलिस उसके मोबाइल लॉग को खंगालने के लिए सायबर क्राइम (Cyber Crime) से जांच कराने जा रही है। वहीं फरार दो अन्य आरोपियों नेहा साहू (neha Sahu) और अंजली जैन (Anjali Jain) की भूमिका को भी लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी ने बताया कि अंकित चौहान (Ankit Chauhan) ग्राहक नहीं है वह उसका दोस्त है। उसके जेवरात के चार पैकेट में से तीन पैकेट गिरवी रख दिए थे। पुलिस ने यह सारे जेवरात फेड बैंक (Fed Bank), मुथुट मर्चेंटाइल और मुथुट फिनकॉर्प बैंक (Muthoot Fincorp Bank) से उसकी निशानदेही पर बरामद कर लिए हैं। जिसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।