Bhopal News: यूएस गए परिवार के सूने मकान को चोरों ने कर दिया साफ, एम्स अस्पताल के कर्मचारी के घर से भारी मात्रा में जेवरात चोरी

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान भोपाल (Bhopal News) शहर की बागसेवनिया थाना पुलिस ने चोरी के अलग—अलग तीन मुकदमे दर्ज किए हैं। जिसमें सोने—चांदी के जेवरात समेत लाखों रुपए का माल चोर समेट ले गए। एक मकान यूएस में गए परिवार का है। जबकि दो दुकानों में सेंध चोरों ने लगाई। वहीं एक एम्स कर्मचारी के घर से जेवरात चोरी चले गए।
टीन का चादर हटाकर भीतर घुसे चोर
बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार अब्दुल कुद्दूस पिता जुम्मन खां उम्र 45 साल हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित शिवाजी नगर (Shivaji Nagar) छह नंबर बस स्टाप के पास रहते हैं। उनकी आरआरएल तिराहे के पास रचना पेट्रोल पंप (Rachna Petrol Pump) के नजदीक न्यू अमन फर्नीचर (New Aman Furniture) दुकान है। उनकी दुकान के बाजू में मोहम्मद रईस (Mohammed Rais) पिता मोहम्मद लतीफ की थी दुकान है। अब्दुल कुद्दूस (Abdul Quddus) की दुकान से कूलर की मोटर, कटर मशीन, ड्रिल मशीन, टिल्लू पंप, कंप्रेशर की पुरानी मोटर चोरी चली गई। इसी तरह मोहम्मद रईस की आल स्टायलिश फर्नीचर (All Stylish Furniture) दुकान से भी दो कूलर, एग्जास्ट फैन, ड्रिल मशीन, टिल्लू पंप समेत अन्य सामान चोरी चला गया। चोरी की यह वारदात 1 और 2 मई की दरमियानी रात टीन का चादर हटाकर भीतर घुसे चोरों ने अंजाम दी। बागसेवनिया थाना पुलिस ने प्रकरण 150/26 दर्ज कर लिया है। इसी तरह चोरी के एक अन्य मामले में पवन मेहता (Pawan Mehta) पिता स्वर्गीय विद्या शंकर मेहता उम्र 64 साल ने प्रकरण दर्ज कराया है। वे कटारा हिल्स थाना क्षेत्र स्थित फॉरच्यून सौम्या अटलांटिस कॉलोनी (Fortune Saumya Atlantis Colony) में रहते हैं। उनके साले संजय भट्ट (Sanjay Bhatt) है जो कि अरविंद विहार कॉलोनी (Arvind Vihar Colony) में रहते हैं। वे यूएस में रहने वाली बेटी के पास जनवरी, 2026 से गए हुए हैं। इसलिए मकान की देखरेख करने पवन मेहता (Pawan Mehta) जाते हैं। वे 2 मई को उनके घर पहुंचे तो खिड़की खुली मिली और भीतर की लाईट जल रही थी। पवन मेहता ने बताया कि मकान से सैमसंग कंपनी का स्मार्ट टीवी, सोनी म्यूजिक सिस्टम, बॉस कंपनी की मिक्सी, नल फिटिंग का सामान समेत कई अन्य उपकरण चोरी गए हैं। पुलिस को जांच में पीछे का दरवाजा टूटा हुआ मिला। पुलिस को अभी चोरी गई अन्य संपत्तियों की जानकारी नहीं मिली हैं। पुलिस ने प्रकरण 151/26 दर्ज किया है। इसी तरह एम्स (AIIMS) में नौकरी करने वाले रितेश मालवीय (Ritesh Malviya) पिता फूल सिंह मालवीय उम्र 43 साल ने प्रकरण दर्ज कराया है। वे अमराई परसिर (Amrai Parisar) में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि पत्नी बबीता मालवीय (Babita Malviya) के सोने का हार, हाथ का ब्रेसलेट, एक जोड़ कान के झुमके, छोटो और बड़ा मंगलसूत्र, एक पांचाली, एक जोड़ कान के टॉप्स, दो सोने के कंगन, एक माथे का टीका, तीन सोने की हाय, एक सगाई में मिली सोने की अंगूठी, एक जोड़ी चांदी की पायल समेत अन्य जेवर गायब है। यह सारे जेवरात रितेश मालवीय की पत्नी को उनकी दिवंगत मां की तरफ से मिले थे। उन्होंने घर पर आने वाले छह व्यक्तियों पर संदेह जताया है। इसमें दो रिश्तेदार और चार बेटे के वह दोस्त है जो अक्सर घर आना—जाना करते थे। बागसेवनिया थाना पुलिस ने सादा चोरी का प्रकरण 254/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।