Bhopal News: नव विवाहिता फांसी पर झूली

Share

Bhopal News: छह साल पहले हुआ था विवाह, एसीपी एमपी नगर करेंगें मामले की जांच

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। नव विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गार्डन थाना क्षेत्र की है। जिसमें पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच एमपी नगर एसीपी की तरफ से की जाएगी।

नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार डॉली कुमारी पति रंजीत कुशवाहा उम्र 25 साल प्रायवेट नौकरी करती थी। वह अपने दो बच्चों के साथ किराए के मकान में कैलाश नगर (Kailash Nagar) स्थित सेमरा के फेज-3 में रहती थी। परिवार मूलत: बिहार (Bihar) का रहने वाला है। पति रंजीत कुशवाहा (Ranjeet Kushwah) लोडिंग वाहन चलाने का काम करता है। डॉली कुमारी कुशवाहा (Dolly Kumari Kushwah) की शादी 2020 में हुई थी। घटना के वक्त मकान के निचले कमरे में सास और पति सो रहे थे। अशोका गार्डन पुलिस ने मर्ग 27/26 कायम कर लिया है। मामले की जांच एसआई एसएस वर्मा (SI S.S verma) कर रहे हैं। पुलिस ने मायके पक्ष को खुदकुशी से संबंधित जानकारी दे दी है। वह 05 मई को भोपाल पहुंचेगा। जिसके बाद शव का पीएम कराया जाएगा।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बाथरूम में गिरने के बाद महिला की मौत 
Don`t copy text!