Bhopal News: वाहन सही तरीके से न चलाने का आरोप लगाकर दिया वारदात को अंजाम

भोपाल। डॉक्टर भीमराव आंबेडकर ब्रिज में जीएसटी इंस्पेक्टर को धमकाते हुए मोपेड सवार ने हेलमेट उनकी कार के शीशे में मार दिया। जिस कारण वह बुरी तरह से चकनाचूर कर दिया। भोपाल (Bhopal News) शहर की हबीबगंज थाना पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है।
हेलमेट निकालकर कार के शीशे पर मार दिया
हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 03 मई की दोपहर लगभग डेढ़ बजे गणेश मंदिर (Ganesh Mandir) के सामने ओवर ब्रिज पर हुई थी। थाने में शिकायत अनिरुद्ध पाठक (Aniruddh Pathak) पिता आरके पाठक उम्र 35 साल ने दर्ज कराई है। वे जीएसटी (GST) में इंस्पेक्टर हैं। घटना के वक्त वे न्यू मार्केट से बागसेवनिया स्थित मीनाक्षी प्लेनेट सिटी कॉलोनी आशिमा मॉल (Ashima Mall) के पास जा रहे थे। उन्होंने बताया कि उन्हें कार (Car) एमपी-07-सीई-4027 से किसी के टकराने का अहसास हुआ था। इसके बाद उन्होंने कार को धीमा किया। तभी मोपेड (Moped) सवार हेलमेट पहने युवक आया। वह उन्हें गाली-गलौज करते हुए धमकाने लगा। इस दौरान हेलमेट निकालकर कार की अगले हिस्से के शीशे पर मार दिया। वे मोपेड के अलावा उस आरोपी को नहीं पहचान सके हैं। हबीबगंज थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 03 मई की शाम प्रकरण दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।