Bhopal News: मां ने युवती को दी पनाह, आधी रात बेटे ने लूटी अस्मत

Share

Bhopal News: धार्मिक स्थल से घर जाने साधन तलाश रही दलित को बनाया गया निशाना

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। दलित महिला की आबरू लूट ली गई। जिसने यह वारदात की उसकी मां ने पीड़िता को अपने घर पनाह दिया था। यह घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित नजीराबाद थाना क्षेत्र की है। पीड़िता धार्मिक स्थल पर एक मन्नत पूरा होने पर दर्शन करने आई थी। लौटते वक्त शाम हो गई थी इसलिए उसको घर जाने के लिए साधन भी नहीं मिल रहा था। बारिश होने के चलते आरोपी की मां ने उसको अपने घर पर ही रात गुजारने की बात बोली थी। हालांकि वह उसके बेटे की नीयत से वाकिफ नहीं थी। इस मामले के आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया सका है। पुलिस को इस मामले में कई तकनीकी पेंच नजर आ रहे है। जिसके पड़ताल के लिए वह आरोपी को तलाश रही है।

गुजरात जाने के लिए तलाश रही थी बस

नजीराबाद थाना पुलिस के अनुसार 21 जुलाई की दोपहर साढ़े तीन बजे 217/22 धारा 376/294/506/3(1)डब्ल्यू/आईआई/3(2)व्ही बलात्कार, (गाली—गलौज, धमकाना, एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला) दर्ज कर लिया गया है। शिकायत 21 साल की युवती ने दर्ज कराई है। इस मामले में आरोपी राहुल साहू (Rahul sahu) है। वह दलित समाज की युवती है। वह मन्नत पूरी होने के बाद नजीराबाद स्थित देव स्थल दर्शन करने आई थी। फिर वहां से लौट रही थी। शाम ज्यादा होने की वजह से उसे कोई साधन नहीं मिल रहा था। इसी दौरान बारिश भी शुरू हो गई थी। रास्ते पर चलते हुए उसे एक घर नजर आया। जहां उसे एक बूढ़ी महिला मिली। उसने पहले बस का रास्ता पूछा। बूढ़ी महिला ने उसे दूर बताकर रात अपने घर गुजारने की सलाह दी। वह अकेली थी इसलिए बूढ़ी महिला की बात में वह आ गई। पीड़िता घर के बाहर दालान में सो रही थी। उसी वक्त बूढ़िया का बेटा आया। वह उसका बेटा है पीड़ता को शाम को पता चल गया था। उसको वह राहुल नाम पुकारकर बुला रही थी। आरोपी ने दलित युवती के साथ गंदा काम किया। विरोध करने पर उसको जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस का आरोप है कि उसने जाति से अपमानित करते उसको गलत काम करता रहा। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि उसको गुजरात जाना था। इस कारण वह बस का इंतजार कर रही थी। पीड़िता मूलत: शाजापुर की रहने वाली है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Theft Case: तकिए के नीचे से चाबी निकाली, पालतू दो कुत्ते भी नहीं भौंके

यूक्रेन में महिला हिंसा की वह दास्तां जो दुश्मनी की वजह से रूसी सैनिकों के निशाने पर आईं

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!