Bhopal News: पार्टी के दौरान दोस्तों के बीच खूनी संग्राम

Share

Bhopal News: पत्थर उठाकर ठेकेदार के सिर पर वार करके किया लहुलूहान

Bhopal News
सांकेतिक चित्र साभार

भोपाल। पार्टी के दौरान दोस्तों के बीच हुई कहासुनी में खूनी संग्राम हो गया। वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़ थाना क्षेत्र की है। हमले में ठेकेदार जख्मी हुआ है जो पार्टी में देरी से पहुंचा और हाथापाई कर रहे दोस्तों को हटा रहा था। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

पत्थर सिर पर लगने से हुआ जख्मी

रातीबड़ (Ratibarh) थाना पुलिस के अनुसार रत्नेश यादव पिता भूरेलाल यादव उम्र 36 साल भदभदा स्थित सूरज नगर (Suraj Nagar) के पास सेवनिया गौंड में रहते हैं। उन्हें 3 मई को धर्मेंद्र परिहार (Dharmendra Parihar) ने बिसनखेड़ी के नजदीक ब्ल्यू लगुन मैरिज गार्डन (Blue Lagoon Marriage Garden) में पार्टी करने के लिए बुलाया। वह रात साढ़े आठ बजे वहां पहुंचा तो धर्मेंद्र परिहार के साथ अजय खरे (Ajay Khare) की हाथापाई चल रही थी। यह देखकर उसने हस्तक्षेप किया तो आरोपी ने उस पर ही पत्थर उठाकर वार कर दिया। जिस कारण रत्नेश यादव (Ratnesh Yadav) बुरी तरह से जख्मी हो गया। रातीबड़ थाना पुलिस ने इस मामले में 03—04 मई की दरमियानी रात अजय खरे के खिलाफ प्रकरण 151/26 दर्ज कर लिया है। रत्नेश यादव नयापुरा सलैया में कंस्ट्रक्शन का काम करते हैं। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद धाराएं बढ़ाई जाएगी।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: चलती ट्रेन में चोरी की वारदात

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!