Bhopal News: सौतन ने सताकर भगाया, जेठ ने फेरा हाथ

Share

Bhopal News: सागौन लकड़ी कारोबारी दिल्ली से आकर उठा ले गया बच्चा, थाने पहुंची तो दूसरे थाने पहुंचा दी केस डायरी

Bhopal News
सांकेतिक चित्र, ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। महिला से झूठ बोलकर एक सागौन के लकड़ी कारोबारी ने शादी की। फिर जब उसका राज खुला तो वह उसको यातनाएं देने लगा। विवश होकर पीड़िता मायके के नजदीक आकर रहने लगी। यहां भी आरोपी आया और उसका बच्चा अपना बोलकर उठा ले गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) सिटी के टीला जमालपुरा थाना क्षेत्र की है। पीड़िता का दावा है कि वह ससुराल में नहीं रह पाती थी। क्योंकि मौका पाकर उसका जेठ उसके शरीर के साथ खिलवाड़ करता था। विरोध करने पर सास—ससुर जेठ को फटकारने की बजाय उसको ही कोसते थे। इन्हीं बातों से तंग आकर महिला पहले जहांगीराबाद थाने गई थी। लेकिन, पुलिस ने दूसरे थाने का मामला बताकर केस डायरी टीला जमालपुरा भेज दी।

एक बार छोड़ा फिर ले गया दिल्ली

टीला जमालपुरा थाना पुलिस के अनुसार 20 जुलाई की शाम लगभग पांच बजे 157/22 धारा 498—ए/354/354—क/506/34 (प्रताड़ना, छेड़छाड़, धमकाना, एक से अधिक आरोपी के तहत मामला) दर्ज किया गया है। शिकायत 40 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। इस मामले (Bhopal News) में आरोपी पति, जेठ, सास—ससुर और पति की पहली पत्नी आरोपी है। आरोपी ने पीड़िता से झूठ बोलकर शादी की थी। आरोपी पहले से शादीशुदा है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब आरोपी उसको दिल्ली ले गया। जहां आरोपी की पहली पत्नी उसके साथ रहती थी। पहले पीड़िता की सौतन ने उसे प्रताड़ित करना शुरु किया। विरोध किया तो आरोपी उसे वापस भोपाल ससुराल छोड़ गया। महिला के ससुराल में उसके जेठ की उस पर गंदी नजर रहती थी। वह मौका पाकर अक्सर उसके शरीर पर हाथ डालता था। पीड़िता ने विरोध किया तो उसके ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सैलून संचालक के नौकर ने ग्राहक को पीटा

बच्चा इन प्रयासों से वापस मिला

Indore News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

महिला को उसके ससुराल वाले बदनामी के डर से रिपोर्ट न करने की धमकियां देने लगे। वह ससुराल से प्रताड़ित होकर मायके में रहने चली गई। इसी बीच उसका पति आया और उसे फिर अपने साथ दिल्ली ले गया। आरोपी पति दिल्ली ले जाकर उसे फिर से प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़ित महिला वापस मायके आ गई। वह परिवार में बोझ नहीं बनना चाहती थी। इसलिए वह अलग मकान में रहने लगी। इसी दौरान उसने बच्चे को जन्म दिया। इस बात की जानकारी आरोपी पति को लगी तो वह भोपाल आया और बच्चा ले गया। दो दिन उसने यह सोचा कि बेटा वापस आ जाएगा। लेकिन, जब ऐसा नहीं हुआ तो वह जहांगीराबाद थाने पहुंची। यहां पुलिस ने पूरी कहानी सुनने के बाद जीरो पर प्रकरण दर्ज कर लिया। इससे पहले पुलिस ने महिला को बच्चा दिला दिया था। इसके बाद केस डायरी टीला जमालपुरा थाने भेज दी। दरअसल, पीड़िता की ससुराल टीला जमालपुरा इलाके में हैं। अब इस मामले की जांच टीला जमालपुरा पुलिस कर रही है

यूक्रेन में महिला हिंसा की वह दास्तां जो दुश्मनी की वजह से रूसी सैनिकों के निशाने पर आईं

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: चोरी गई संपत्ति में अजीब है पुलिस का फॉर्मूला
Don`t copy text!