Bharat Jodo Yatra: डायनामिक कंट्री को कठोरता से नहीं चलाया जा सकता: राहुल गांधी

Share

Bharat Jodo Yatra: भाजपा और आरएसएस ने छवि धूमिल करने में करोड़ों रूपए खर्च किए जिसका फायदा मुझे मिला, राजस्थान के बवाल पर बोले दोनों नेता हमारे एसेट

Bharat Jodo Yatra
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी, उनकी बहन प्रियंका गांधी और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ। तस्वीर यात्रा की वेबसाइट से साभार ली गई है।

भोपाल। भारत डायनामिक कंट्री है। इसे कठोरता से नहीं चलाया जा सकता। देश की जनता और उसके विचारों के अनुसार नीतियां बनानी चाहिए। लेकिन, भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस नेता ऐसा नहीं कर रहे हैं। यह आरोप कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लगाए हैं। वे कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल यात्रा (Bharat Jodo Yatra) पर निकले हैं। जिसे उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा का नाम दिया है। यह यात्रा मध्यप्रदेश में प्रवेश कर चुकी है। अब तक 80 दिन से अधिक यात्रा को हो चुके हैं। इन्हीं यात्राओं के अनुभवों को साझा करते हुए वे मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

विवाद से कोई नहीं पड़ेगा असर

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि मेरी छवि को धूमिल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने करोड़ों रूपए खर्च कर दिए हैं। जिसका फायदा उन्हें मिलने की बजाय मुझे ही मिल रहा है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि उनके साथ सच्चाई है। जिसको हिलाया या मिटाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस की पॉलिसी को वे समझ चुके हैं। इसलिए मुझे लगता है कि मैं सही दिशा में चल रहा हूं। राहुल गांधी का आरोप था कि देश को भाजपा और आरएसएस के हिसाब से चलाया जा रहा है। जबकि यह नागरिकों को देश है। जहां जनता की सोच को प्राथमिकता में रखना चाहिए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राजस्थान के दोनों नेता हमारे एसेट है। उनका इशारा अशोक गेहलोत (CM Ashok Gehlot) और सचिन पायलट की तरफ था। दरअसल, गेहलोत का पिछले दिनों सचिन पायलट (Sachin Pilot) को लेकर विवादास्पद बयान आया था। यात्रा मध्यप्रदेश के बाद राजस्थान में प्रवेश करने जा रही है। राहुल गांधी ने कहा कि इस विवाद से यात्रा की सफलता पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bharat Jodo Yatra
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP IT Raid: इंकम टैक्स की कार 4207 बनी चर्चा का विषय
Don`t copy text!