Bhopal News: ऑपरेशन के बाद परेशान रहने वाले युवक ने की आत्महत्या

Share

Bhopal News: अशोका गार्डन इलाके में खुदकुशी करने वाले दो व्यक्तियों की मौत के मामले, जांच के नाम पर थाने से अधिकारियों की रवानगी

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान अलग—अलग दो स्थानों पर खुदकुशी कर ली गई। यह दोनों घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर लिए हैं। खुदकुशी के एक मामले में नशा करके घर आने पर पिता ने फटकारा था। पिता उसकी बुरी लत से परेशान चल रहा था। जबकि दूसरी घटना में ऑपरेशन करने के बाद परेशान चल रहे व्यक्ति ने खुदकुशी की है।

पीएम के बाद शव पश्चिम बंगाल ले गए परिजन

अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार दोनों मामले 04 फरवरी के हैं। जिसमें पहले घटना की जानकारी हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) से डॉक्टर मनोज ने पुलिस कोदी थी। मृतक रजनीश सम्राट (Rajnish Samrat) पिता दिलीप उम्र 21 साल है। वह अशोका गार्डन स्थित विजय कालोनी (Vijay Colony) में रहता है। मामले की जांच एएसआई राघवेन्द्र सिंह चौहान (ASI Raghvendra Singh Chauhan) कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि रजनीश सम्राट ब्रैड बनाने वाली फैक्ट्री में जॉब करता था। वह एक महीना पहले ही चाचा के बेटे के पास भोपाल में रहने आया था। वह मूलत: पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। उसने बाथरुम में फांसी लगाई थी। जिसकी अब तक कोई ठोस वजह पता नहीं चली है। अशोका गार्डन पुलिस मर्ग 07/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। इसी तरह आत्महत्या का दूसरा मामला सेमरा कला के नजदीक कैलाश नगर (Kailash Nagar) का है। यहां 26 वर्षीय मोहन सुनेर (Mohan Suner) ने फांसी लगाकर जान दे दी। यह जानकारी पुलिस को उसके पिता गोपाल सिंह (Gopal Singh) ने दी थी। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि मृतक का कुछ समय पहले सीढ़ी से फिसलने से हाथ टूट गया था। जिस कारण उसके हाथ का ऑपरेशन हुआ था। उसके बाद से वह नशे करने का भी आदी हो गया था। वह शराब के नशे में घर पहुंचा तो पिता ने उसे डपट दिया था। इस मामले की जांच एएसआई संजय सिसौदिया (ASI Sanjay Sisodiya) कर रहे है। अशोका गार्डन पुलिस मर्ग 06/24 दर्ज किया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पत्नी की मौत से दुखी वृद्ध ने की खुदकुशी
Don`t copy text!