Bhopal News: कुछ घंटे में घर कर दिया साफ 

Share

Bhopal News: पत्नी ने फोन पर दी थी वारदात की जानकारी, बिहार से लौटकर थाने में दर्ज कराया मुकदमा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। सूने मकान का ताला चोरों ने तोड़ दिया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़ थाना क्षेत्र की है। घर मालिक को चोरी होने की जानकारी उसकी पत्नी के जरिए लग गई थी। लेकिन, रिपोर्ट उसने थाने जाकर दर्ज कराई है। क्योंकि वह घटना के वक्त बिहार गया हुआ था।

यह बता रही है पुलिस

रातीबड़ (Ratibad) थाना पुलिस के अनुसार वारदात 8—9 अप्रैल की दर​मियानी रात में हुई थी। जिसकी शिकायत संजीव जोशी (Sanjeev Joshi) पिता स्वर्गीय सुरेश जोशी उम्र 37 साल ने थाने में दर्ज कराई है। वह नीलबड़ स्थित महावीर कॉलोनी (Mahaveer Colony) में रहता है। वह ड्राइवरी का काम करता है। संजीव जोशी बिहार गया हुआ था। तभी उसकी पत्नी शिल्पी जोशी (Shilpi Joshi) ने फोन पर चोरी होने की सूचना दी। उसने बताया कि वह उसकी मां और पत्नी खरीददारी करने बाजार गए थे। क्योंकि भांजे की शादी के लिए यह शॉपिंग की जा रही थी। मां और उसकी पत्नी इसी काम के लिए टीटी नगर स्थित हर्षवर्धन नगर गई थी। घर में रखी अलमारी से सोने—चांदी के जेवरात और चालीस हजार रुपए चोरी गए हैं। इस मामले की जांच एएसआई केके दुबे (ASI KK Dubey) कर रहे है। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति की कीमत अभी नहीं बताई है। उसका कहना है कि 142/24 धारा 457/380 (रात में ताला तोड़कर चोरी करने का मामला) दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: फरार बदमाश छुरी के साथ गिरफ्तार
Don`t copy text!