Bhopal News: जहर खाने के बाद छात्रा की मौत 

Share

Bhopal News: अस्पताल से डिस्चार्ज कराने के बाद घर ले गए थे परिजन, दोबारा तबीयत बिगड़ी तो डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। छात्रा ने चूहा मार दवा खाकर जान दे दी। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र की है। उसको परिजन अस्पताल ले गए थे। वहां ठीक होने के बाद वह घर भी आ गई थी। फिर उसकी तबीयत बिगड़ी तो दोबारा सांस नहीं ले सकी।

यह पता लगा रही है पुलिस

अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) थाना पुलिस के अनुसार एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital) से मौत होने की जानकारी आई थी। यह सूचना डॉक्टर विशाल ने पुलिस को दी थी। पहचान सोनिका कुशवाह (Sonika Kushwah) पिता लक्ष्मीनारायण कुशवाह उम्र 17 साल के रुप में हुई है। उसको चूहा मार दवा खाने के बाद अस्पताल ले जाया गया था। सोनिका कुशवाहा अयोध्या नगर स्थित अर्जुन नगर (Arjun Nagar) बस्ती में रहती थी। वह कक्षा नौवीं की छात्रा थी। परिजनों ने बताया कि उसने 8 अप्रैल की रात में चूहा मार दवा खाई थी। जिसको इलाज के लिए बालाजी अस्पताल (Balaji Hospital) लेकर आए थे। उसकी अस्पताल से छुट्टी भी हो गई थी। घर आने के बाद 10 अप्रैल की सुबह लगभग पांच बजे उसकी तबीयत फिर खराब हुई थी। परिजनों ने बताया कि मृतिका की मां की मौत चार साल पहले हुई थी। जिसके बाद से मृतिका की मानसिक हालत ठीक नहीं रहती थी। इस मामले की जांच एसआई दिनेश शर्मा (SI Dinesh Sharma) कर रहे हैं। अयोध्या नगर पुलिस मर्ग 11/24 में कायम कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: आकृति बिल्डर के खिलाफ शिकायत पर पुलिस खामोश
Don`t copy text!