Bhopal News: मजदूर को पीटकर जख्मी किया 

Share

Bhopal News: बीयर पीने के लिए नहीं दी रकम तो हमलावर ने किया लहूलुहान, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। शराब नहीं पिलाने पर एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के कमला नगर थाना क्षेत्र की है। मजदूर शराब की दुकान के पास ही खड़ा था।

जख्मी को यहां लगी है चोट

कमला नगर (Kamla Nagar) थाना पुलिस के अनुसार विवाद 10 अप्रैल की दोपहर लगभग डेढ़ बजे हुई थी। जिसकी शिकायत महाराज सिंह (Maharaj Singh) पिता मूलचंद्र सिंह उम्र 43 साल ने थाने में दर्ज कराई है। वह कमला नगर स्थित शबरी नगर (Shabri Nagar) में रहता है। वह मजदूरी करता है। महाराज सिंह नेहरू नगर स्थित शराब की दुकान के पास खड़ा था। तभी वहां आरोपी विक्की झारेवाल आया। वह पीड़ित से बोलने लगा कि उसे बीयर पीनी है। जिसके लिए वह पैसा देकर उसकी मदद कर दे। उसने विरोध किया तो धारदार चीज से उस पर वार कर दिया। मामले की जांच हेड कांस्टेबल कमलेश सिंह (HC Kamlesh Singh) कर रहे है। पुलिस ने 155/24 धारा 324/294/323/506 (धारदार हथियार से हमला, गाली—गलौज, मारपीट और धमकाने का प्रकरण) दर्ज किया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: शादी के दो महीने बाद युवती को घर से निकाला 
Don`t copy text!