Bhopal News: गौशाला समेत दो जगहों पर हुई चोरी की वारदातें

Share

Bhopal News: फोन लगाने पर चोरनी बोलती जरुर है हेलो, पीछे से आती है इस तरह की भी आवाजें

Bhopal News
थाना शाहजहांनाबाद जिला, भोपाल—फाइल फोटो

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) में दो जगहों पर चोरी की वारदातें हुई है। दोनों वारदातों पर सादा चोरी (Bhopal Theft News) का प्रकरण दर्ज किया गया है। इसमें से एक वारदात नगर निगम के एक पूर्व अधिकारी के घर पर हुई है। उनके घर से मोबाइल भी चोरी गया है। जिस पर उनकी बातचीत हो रही है। फोन महिला उठाती है जो सिर्फ हेलो बोलती है। पुलिस इस रहस्यमयी चोरी को सुलझाने के लिए तकनीक का भी इस्तेमाल कर रही है।

सीढ़ी पर बाई ने दी थी जानकारी

शाहजहांनाबाद थाना पुलिस के अनुसार 15 दिसंबर की शाम लगभग पांच बजे धारा 380 (सादा चोरी) का प्रकरण दर्ज किया गया है। शिकायत 71 वर्षीय जहीर उद्दीन खान (Fardeen Uddin Khan) ने दर्ज कराई है। उनका दो मंजिला फ्लैट हमीद मेन्स अपार्टमेंट में हैं। वे भोपाल नगर निगम में सब इंजीनियर के पद पर थे। वे घटना वाले दिन मार्निंग वॉक पर गए थे। घर पर काम वाली बाई भी आती है। वे फ्लैट पर जाने के लिए सीढ़ियां चढ़ रहे थे। तभी काम वाली बाई आई उसने बताया था कि बैग पड़ा हुआ है। बैग में सोने की अंगूठी, मोबाइल और नकदी एक हजार रुपए नहीं थे। इसके बाद उन्होंने उस मोबाइल पर फोन लगाया तो महिला फोन उठाती है। वह केवल हेलो बोलकर बातचीत नहीं करती है। इस दौरान बच्चों की भी आवाजें सुनाई देती है।

स्कूटी के साथ माल ले गया

इधर, बिलखिरिया थाना पुलिस ने 15 दिसंबर की दोपहर लगभग दो बजे धारा 379 खुले स्थान से चोरी का मामला दर्ज किया है। शिकायत सत्यदेव सिंह (Satydeep Singh) ने दर्ज कराई है। उनकी ग्राम हरीपुरा में गौशाला है। यहां से सोने की चेन और मोबाइल चोरी गया है। वारदात के समय वे शौच के लिए गए हुए थे। वापस आने पर तकिए के नीचे रखा वह सामान नहीं मिला। इसके अलावा गौशाला में खड़ी स्कूटी भी गायब थी। पुलिस ने दोनों मामलों में चोरी गई संपत्ति की कीमत 53 हजार रुपए बताई है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: आर्थोपैडिक सर्जन के घर चोरी की वारदात

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!