Bhopal News: शराब पीकर जहर खाया

Share

Bhopal News: बहन को दे दी थी आत्महत्या करने की जानकारी, खुदकुशी पर सस्पेंस बरकरार

Bhopal News
मृतक—राजू लोधी

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) के सुखी सेवनिया इलाके में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत (Suspicious Death Case) हो गई। जिस व्यक्ति की मौत हुई है उसने शराब पीने के बाद जहर खाया था। यह जानकारी उसने फोन पर दी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया है। पुलिस को कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच के बिंदु तय किए जाएंगे।

पत्नी के दर्ज होना है बयान

सुखी सेवनिया थाना पुलिस के अनुसार 15 दिसंबर की रात लगभग नौ बजे एक व्यक्ति के मौत की सूचना मिली थी। यह जानकारी हमीदिया अस्पताल से डॉक्टर मोहित गुप्ता ने दी थी। शव की पहचान राजू लोधी पिता लखन सिंह लोधी उम्र 30 साल के रुप में हुई। वह सीहोर स्थित नयापुरा में रहता था। राजू लोधी (Raju Lodhi Suicide News) फिलहाल छोला स्थित शिव नगर फेज—2 में रहता था। उसको शराब पीने की बुरी लत थी। वह एक कंपनी में ड्रायवरी करता था। उसकी बहन औंकारा सेवनिया में रहती है। उसके पास राजू लोधी ने फोन किया था। उसने इससे पहले कलारी में शराब पी थी। राजू लोधी ने बताया था कि उसने जहर पी लिया है। सुखी सेवनिया पुलिस मर्ग 47/21 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। इसमें पत्नी के बयान दर्ज किया जाना बाकी है। मामले की जांच एएसआई बीपी बुंदेला (ASI BP Bundela) के पास है।

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

यह भी पढ़ें:   Bhopal Rape News: गर्भवती होते ही बच्चे का पिता मानने से इंकार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!