Bhopal News: तीन साल की बेटी को फंदे पर लटकाने के बाद मां ने फांसी लगाई 

Share

Bhopal News: ससुराल में रहता था पति, शारदा विद्या मंदिर में हैं टीचर, खुदकुशी के ठोस कारणों का पता लगा रही पुलिस

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। महिला के एक आत्मघाती कदम से पूरा शहर सन्न रह गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अशोका गार्डन इलाके की है। यहां एक महिला ने तीन साल की मासूम बच्ची को फांसी के फंदे पर लटका दिया। उसके बाद महिला ने भी आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के इस सनसनीखेज घटना में अभी ठोस वजह सामने नहीं आई है। पुलिस घरेलू कलह की अटकलें लगा रही है। मामला नव विवाहिता की मौत से जुड़ा है। इसलिए जांच हबीबगंज संभाग एसीपी वीरेंद्र मिश्रा  करेंगे।

हमीदिया अस्पताल से मिली थी खबर

अशोका गार्डन थाना पुलिस के अनुसार 29 सितंबर की सुबह 10 बजे हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) से डॉक्टर धुर्वे ने दो खुदकुशी की सूचना दी थी। शव की पहचान वर्षा राउत पति राजेन्द्र राउत उम्र 30 साल और प्राची राउत पिता राजेन्द्र राउत उम्र तीन साल के रूप में हुई। परिवार रूप नगर झुग्गी बस्ती में रहता है। अशोका गार्डन पुलिस मर्ग 56—57/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मौके पर प्राथमिक जांच के लिए एएसआई पन्ना लाल (ASI Panna Lal) पहुंचे थे। वर्षा राउत और प्राची राउत (Prachi Raut) की लाश फांसी के फंदे पर लटकी थी। राजेंद्र राउत (Rajendra Raut) मूलत: छिंदवाड़ा के पाढुर्ना का रहने वाला है। उसने चार साल पहले वर्षा राउत (Varsha Raut) से शादी की थी। वह घर जमाई है और रातीबड़ स्थित शारदा विद्या मंदिर (Sharda Vidya Mandir School) में टीचर हैं।

पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार

Bhopal News
अशोका गार्डन थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। थाना पुलिस का कहना है कि मामला नव विवाहिता की मौत से जुड़ा है। इसलिए अगली जांच एसीपी वीरेंद्र मिश्रा (ACP Virendra Mishra) करेंगे। वे वर्षा राउत के परिजनों के बयान (Bhopal News)  दर्ज करेंगे। पुलिस को शुरूआती जांच में पता चला है कि बुधवार रात तीन साल की बेटी प्राची राउत देवी दर्शन की जिद कर रही थी। रात ज्यादा होने के कारण पिता ने इंकार कर दिया था। इसी बात पर नाराज होकर उसकी पत्नी वर्षा राउत ने उसकी पिटाई लगा दी थी। जिसके बाद अगली सुबह दोनों की लाश फांसी के फंदे पर मिली। पुलिस को पीएम रिपोर्ट मिलने का इंतजार है। जिसके बाद वह अगला कदम उठाएगी। जनहित में संदेश: आवेश, चिढ़चिढ़ापन या मायूसी मानसिक अवसाद की निशानी है। यदि यह लक्षण प्रतीत होते हैं तो 18005990019 पर संपर्क करें। यहां चौबीस घंटे चिकित्सक निशुल्क परामर्श के लिए उपलब्ध रहते हैं। 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   ओंकारेश्वर सागर परियोजना की नहरों के निर्माण कार्य में ठेकेदार-इंजीनियर की मिलीभगत से करोड़ों का घोटाला
Don`t copy text!