Bhopal News: सड़क हादसे में छात्र की मौत 

Share

Bhopal News: बहन के साथ भागवत कथा सुनकर वापस घर लौटते वक्त हुई घटना, टर्न पर बाइक की रफ्तार को काबू में नहीं कर सका

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे में उसकी बहन भी जख्मी है। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के वक्त बाइक सवार भागवत कथा सुनकर घर लौट रहा था।

टर्निंग पाइंट अव्यवहारिक

गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना पुलिस के अनुसार हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) से मौत की जानकारी आई थी। यह सूचना डॉक्टर अहिरवार ने दी थी। वेदांश श्रीवास्तव (Vedansh Shrivastav)  पिता अजीत श्रीवास्तव उम्र 19 साल जख्मी हालत में लाया गया था। उसकी बाइक डिवाइडर से टकराई थी। उसे एंबुलेंस 26 अप्रैल की दोपहर लगभग एक बजे लेकर पहुंची थी। लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसके साथ बहन भी थी। वह जख्मी है और उसका इलाज चल रहा है। वेदांश श्रीवास्तव स्टेशन बजरिया (Station Bajariya) स्थित चांदबड में रहता था। वह पढाई करता था। वह परवलिया सड़क में रिश्तेदार के यहां चल रही भागवत में शामिल होकर लौट रहा था। नरसिंहपुर तिराहा पर डिवाइडर पर टर्निंग पाइंट पर वह बाइक की रफ्तार पर काबू नहीं कर सका। जिससे वह अनियंत्रित हुई और उसका सिर डिवाइडर से टकरा गया। मामले की जांच एसआइ कन्हैया यादव (SI Kanhaiya Yadav) कर रहे है। गांधी नगर पुलिस मर्ग 27/24 कायम कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: आभूषण व्यापारी से रिश्तेदार और एक साथी ने किया गबन
Don`t copy text!