Bhopal News: गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

Share

Bhopal News: सवा एक लाख रुपए कीमती छह किलो से अधिक गांजा भी बरामद

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। गांजे की बड़ी खेप के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई भोपाल (Bhopal News) शहर के क्राइम ब्रांच थाना पुलिस ने की है। आरोपी से बरामद गांजा करीब सवा एक लाख रुपए का बताया जा रहा है।

इन्होंने निभाई सराहनीय भूमिका

भोपाल पुलिस की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आरोपी को जैन पेट्रोल पंप (Jain Petrol Pump) के पास सुभाष आरओबी थाना एमपी नगर (MP Nagar) से हिरासत में लिया गया। उसके पास नीले रंग का पिठ्ठू बैग में गांजा बरामद हुआ। आरोपी विखिल उर्फ विक्की विश्वकर्मा (Vikhil@Vikky Vishwakarma) पिता सरवन विश्वकर्मा उम्र 22 साल है। वह गौतम नगर स्थित यादव टी स्टाल (Yadav Tea Stall) के सामने छोला रोड में रहता है। विखिल विश्वकर्मा के कब्जे से 06 किलो 100 ग्राम गांजा मिला। आरोपी से माल सप्लाई करने वाले रैकेट के संबंध में पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई में क्राइम ब्रांच (Crime Branch) थाना प्रभारी अशोक मरावी, उनि मितेश मुजाल्दे, हवलदार सुनील चंदेल, योगेन्द्र पंथी, संतोष परिहार, अनंत सोमवंशी, सुमित शाह, और आरक्षक निलेश वर्मा और विवेक नामदेव ने सराहनीय भूमिका निभाई।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Electrol Bond Scam
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Robbery: दो महीने बाद दोबारा डाका डालने की थी तैयारी, आधा दर्जन दबोचे गए
Don`t copy text!