Bhopal News: शादी के पांच साल बाद लगाई फांसी

Share

Bhopal News: पति समेत चार व्यक्तियों के खिलाफ दहेज हत्या का प्रकरण दर्ज

Bhopal News
स्टेशन बजरिया थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) के बजरिया थाने में एक नवविवाहिता की मौत के मामले में प्रकरण दर्ज किया गया है। इसमें पति समेत चार व्यक्ति आरोपी है। जिनके खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच जहांगीराबाद एसीपी ने की थी।

पिता ने दर्ज कराया बयान

बजरिया थाना पुलिस के अनुसार 15 दिसंबर की शाम लगभग पांच बजे 669/21 धारा 304—बी/498—ए/34 (दहेज हत्या, प्रताड़ना और एक से अधिक आरोपी) का प्रकरण दर्ज किया गया है। इस मामले में आरोपी पति दिलीप सिंह, देवर मनीष सिंह, देवरानी शालू सिंह (Shalu Singh) और सास मंजु सिंह (Manju Singh) है। घटना शंकराचार्य नगर में 4 दिसंबर को हुई थी। यहां मकान में 30 वर्षीय दीपिका ठाकुर ने फांसी लगाई थी। जिसमें बजरिया पुलिस मर्ग 24/21 दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। उसकी शादी जनवरी, 2016 में दिलीप सिंह (Dilip Singh) के साथ हुई थी। पति गांधी नगर स्थित सागर कॉलेज में अकाउंटेंट का काम करता है। दोनों से एक चार साल का बच्चा भी हुआ था। देवर मनीष सिंह (Manish Singh) की शादी के बाद मृतका को कम दहेज लाने पर घर वाले ताने मारते थे। यह बात पुलिस को मृतका के पिता शेर सिंह ठाकुर (Sher Singh Thakur) ने बताई। इस आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया।

यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सड़क की मुरम को लेकर दो परिवारों में घमासान

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!