Bhopal Rape News: पहले पति की मानसिक स्थिति खराब हुई, दूसरे पति ने उसके ही दिमाग को हिला दिया

Share

Bhopal Rape News: पति को छोड़कर दूसरे व्यक्ति के साथ रहने वाली महिला की यह खबर जानकार खिसक पैरों से जमीन

Bhopal Rape News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। सामाजिक रिश्तों को शर्मसार (Bhopal Rape News) कर देने वाला एक मामला सामने आया है। घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Minor Girl Rape Case) के अशोका गार्डन इलाके की है। यहां तेरह साल की बच्ची के साथ सौतेले पिता ने बलात्कार किया था। उसके बाद वह घर से भाग गया था। एक साल बाद वापस बच्ची ने उसको अपने सामने पाया। जिसके बाद वह उस वक्त को याद करके सहम गई। नतीजतन, पीड़िता अपनी मां के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंची।

गोविंदपुरा फैक्ट्री में करती है काम

अशोका गार्डन थाना पुलिस ने बताया कि 30 वर्षीय महिला ने बलात्कार की एफआईआर दर्ज कराई हैं। जिसने एफआईआर दर्ज कराई है उसकी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी हैं। इस मामले में पुलिस ने धारा 376ए/बी/376/2एन/506/5/6 (बलात्कार, कई बार बलात्कार, धमकाने और पॉक्सो एक्ट) का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले में आरोपी 35 वर्षीय सौतेले पिता को बनाया हैं। जिसकी गिरफ्तारी पुलिस कर चुकी हैं। जांच अधिकारी पीएसआई योगिता जैन (PSI Yogita Jain) ने बताया नाबालिग की मां गोविंदपुरा फैक्ट्री में काम करती है। उसके पहले पति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण दोनों अलग हो गए थे। पहले पति से उसके दो बच्चे हैं। नाबालिग कक्षा 6वीं में और बेटा सातवीं में पढ़ता हैं। आरोपी से उसने 2008 में शादी की थी। आरोपी बैरसिया इलाके में मैकेनिक का काम करता हैं। बलात्कार की घटना सवा एक साल पहले दिसंबर माह की हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सीने में चाकू घोंपने जा रहा था, हाथों से रोककर चोटिल

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इस एसीपी की वर्दी वाली तस्वीर की कहानी जिसको भोपाल के लोग आसानी से भूल नहीं पाए

घर से भाग गया था आरोपी

Bhopal Rape News
सांके​तिक चित्र

जांच अधिकारी ने बताया उस समय बच्ची घर में अकेली थी। तभी आरोपी पिता ने उसके साथ डरा धमकाकर बलात्कार किया था। उस समय नाबालिग की उम्र 11 साल थी। घटना के बाद आरोपी खुद घर छोड़कर चला गया था। नाबालिग ने मां को घटना मार्च, 2019 में बताई थी। महिला ने पति से इस संबंध में बात की तो मुकर गया था। इसी बीच आरोपी घर छोड़कर चला गया। इसलिए मां ने बदनामी के डर से चुप्पी साध ली। अचानक आरोपी पिता सोमवार को घर पहुंच गया। नाबालिग डर गई उसने आशंका जताते हुए उसके साथ रहने से इंकार कर दिया। जिसके बाद बच्ची को लेकर महिला थाने पहुंची।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!