Bhopal News : विधवा महिला से लिव इन में रहकर दुराचार

Share

Bhopal News : छह महीने पहले गुपचुप तरीके से कर ली शादी, पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस से मांगी मदद

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। विधवा महिला ने लिव इन में रहने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। यह घटना भोपाल (Bhopal news) सिटी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र की है। इस मामले के आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पीड़िता विधवा है जिसके पति की लगभग 15 साल पहले मौत हो चुकी है। आरोपी ने लिव इन में रहकर उसकी हर संभव मदद का झांसा दिया था। लेकिन, पिछले दिनों उसने गुपचुप तरीके से शादी कर ली। जिसके बाद पीड़िता पुलिस से मदद मांगने थाने पहुंची थी।

यह बोलकर बनाए थे शारीरिक संबंध

कोहेफिजा थाना पुलिस के अनुसार 24 जून की रात लगभग साढ़े दस बजे 413/22 धारा 376(2)एन/506 (कई बार बलात्कार और धमकाने का मामला) दर्ज किया गया है। शिकायत 38 वर्षीय विधवा महिला ने दर्ज कराई है। इस मामले का आरोपी मनोज राजपूत (Manoj Rajput) है। वह पीड़िता के साथ छह साल से लिव इन में रह रहा था। उसका कहना था कि वह उसका पूरा ख्याल रखेगा। इस दौरान आरोपी ने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। अब आरोपी ने गुपचुप तरीके से छह महीने पहले शादी कर ली। यह बात पीड़िता को तब पता चली जब आरोपी उसको नजर अंदाज करने लगा। आरोपी मिस़्त्री का काम करता है। दोनों के बीच मुलाकात पहले कंट्रोल दुकान में हुई थी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: दो लावारिस लाशें मिली
Don`t copy text!