Bhopal News : सड़क दुर्घटना में एनआरआई कॉलेज की छात्रा समेत दो की मौत 

Share

Bhopal News : निरामय अस्पताल में चल रहा था दोनों जख्मी मरीजों का इलाज, शव पीएम के लिए भेजा गया

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। सड़क दुर्घटना में जख्मी एनआरआई कॉलेज की  छात्रा समेत दो व्यक्तियों की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह मामले ​भोपाल (Bhopal News) सिटी के मिसरोद थाना क्षेत्र के थे। दोनों ही घटनाओं में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। जिन दो जख्मी मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा उनको निरामय अस्पताल (Niramaya Hospital) में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है।

बेटी के सामने पिता की हुई थी मौत

मिसरोद थाना पुलिस के अनुसार ट्रक आरजे—48—जीए—1615 के चालक के खिलाफ 21 जून को 332/22 धारा 279/337/304—ए (लारवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारना, टक्कर से हुई मौत का मामला) 20 वर्षीय रश्मि कवड़कर (Rashmi Kawadkar) के बयानों के आधार पर दर्ज किया था। वह रायसेन जिले के मंडीदीप स्थित गुरमेहर इलाके में रहती हैं। पिता रामाजी कवड़कर (Ramaji Kawadkar) मंडीदीप के एक कारखाने में नौकरी करते थे। रश्मि कवड़कर पिता के साथ भोपाल के पटेल नगर स्थित एनआरआई कॉलेज (NRI College) से वापस लौट रही थी। वह कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्रा है। बाइक एमपी—04—क्यूबी—5371 उसके पिता चला रहे थे। बीच में वह बैठी हुई थी। जबकि सबसे पीछे उसकी सहेली भावना बाथम (Bhawna Batham) बैठी थी। जब वे छान के नजदीक टोल नाके पर पहुंचे तो पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। जख्मी हालत में पिता को निरामय अस्पताल (Niramaya Hospital) ले जाया गया। यहां पिता को उसी दिन मृत घोषित कर दिया। वहीं सहेली भावना बाथम पिता केशव बाथम उम्र 20 साल तभी से बेसुध थी। भावना बाथम रायसेन के मंडीदीप स्थित श्रीराम नगर कॉलोनी के आकांक्षा नगर में रहती थी। उसके मौत की सूचना 25 जून को निरामय अस्पताल से डॉक्टर एएम लहरी (Dr AM Lahri) ने दी थी। मिसरोद पुलिस मर्ग 32/22 दर्ज कर जांच कर रही है।

ऐसे हुई थी पहली दुर्घटना

मिसरोद थाना पुलिस के अनुसार दुर्घटना (Bhopal News) की सूचना सिपाही सुदीप तिवारी (Con Sudeep Tiwari) ने दी थी। हादसा 22 जून को समरधा इलाके में हुआ था। शव की पहचान भगत सिंह पिता रमेश चंद्र मालवीय उम्र 30 साल के रुप में हुई है। वह मिसरोद स्थित संजय नगर इलाके में रहता था।  भगत सिंह मालवीय (Bhagat Singh Malviya) अपनी बाइक से रेहटी गया था। वहां उसके दोस्त की शादी थी। उसके साथ सत्यनारायण प्रजापति (Satya Narayan Prajapati) भी था। दोनों एक बाइक से वापस लौट रहे थे। बाइक भगत सिंह मालवीय चला रहा था। वह लोडिंग ऑटो चलाता था। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। मिसरोद पुलिस मर्ग 30/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। इसी हादसे में जख्मी सत्यनारायण प्रजापति पिता रामकिशन प्रजापति उम्र 32 निवासी कुम्हार मोहल्ला की भी निरामय अस्पताल में मौत हो गई। मिसरोद पुलिस मर्ग 31/22 दर्ज किया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कंटेनर की टक्कर से युवक की मौत 
Don`t copy text!