Bhopal News: दुर्घटना के बाद मैजिक छोड़कर भागा चालक

Share

Bhopal News: यशवी अस्पताल ले जाने पर जख्मी को गंभीर बताकर भेज दिया गया हमीदिया अस्पताल

Bhopal News
सुखी सेवनिया थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। तेज रफ्तार मैजिक के चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद उसका चालक वाहन को लावारिस छोड़कर भाग गया। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित सुखी सेवनिया थाना क्षेत्र में हुई। जिसमें पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। प्रकरण दर्ज कराने म्यूजिक टीचर सामने आया। हादसे में जख्मी युवक बेसुध है जिसको वह जानता है।

इन धाराओं में दर्ज किया गया मामला

सुखी सेवनिया (Sukhi Sewaniya) थाना पुलिस के अनुसार दुर्घटना 13 जून की रात लगभग आठ बजे हुई थी। जिसकी एफआईआर 14 जून को दर्ज की गई। शिकायत 148/23 थाने में संजय शुक्रवारे (Sanjay Shukraware) पिता नंदकुमार शुक्रवारे उम्र 30 साल ने दर्ज कराई। वह पिपलानी के गोपाल नगर (Gopal Nagar) स्थित ए—सेक्टर में रहता है। संजय शुक्रवारे म्यूजिक टीचर है। वह सुखी सेवनिया से अपने घर की तरफ जा रहा था। उसकी बाइक के आगे एमपी—04—एनयू—9203 चल रही थी। जिसको आकाश बरोडे (Akash Barode) चला रहा था। दुर्घटना स्टील प्लांट के समने हुई थी। आकाश बरोडे की बाइक को मैजिक एमपी—04—एलसी—7061 के चालक ने टक्कर मार दी थी। एम्बुलेंस की मदद से जख्मी को पहले यशवी अस्पताल (Yashasvi Hospital) ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक बताकर उसे हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) भेज दिया। पुलिस ने लावारिस मिला लोडिंग वाहन जब्त कर चालक के खिलाफ धारा 279/337 (लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने और जख्मी करने का प्रकरण) दर्ज किया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Political News : देश और प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था ध्वस्त: यश भारतीय 
Don`t copy text!