Bhopal News: लिव इन पार्टनर ने दो साल बाद दिया धोखा

Share

Bhopal News: फर्नीचर शोरूम में काम करते वक्त हुई थी पहचान, मां के इलाज के नाम पर लिए थे दो लाख रूपए, रकम नहीं लौटाने पर की थी पीड़िता ने थाने में शिकायत, बयानों में सामने आया वह सच जिसको युवती पुलिस से छुपा रही थी

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। लिव इन पार्टनर ने दो साल लगातार धोखा दिया। वह युवती का शारीरिक शोषण भी करता रहा। यह मामला पुलिस के पास लेन—देन में हुए विवाद के बाद पहुंचा था। जब पीड़िता के बयान दर्ज किए गए तो ज्यादती की बात सामने आई। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र की है। इस मामले का आरोपी फिलहाल फरार है।

इस कारण सामने आया छुपा हुआ सच

अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता मूलत: बैतूल (Betul) की रहने वाली है। यहां वह फर्नीचर शोरूम में काम करती थी। वहां आरोपी विशाल प्रजापति (Vishal Prajapati) भी काम करता था। दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई। इसके बाद वे दोनों शंकर गार्डन (Shankar Garden) में किराए से रहने लगे। आरोपी लिव इन में रहने के बाद शादी करने के लिए तैयार था। इसी बीच आरोपी के मां की तबीयत खराब हो गई। उसके इलाज के लिए आरोपी ने पीड़िता से दो लाख रूपए की मदद भी मांगी। इलाज के बाद आरोपी उससे किनारे करने लगा। पीड़िता ने भी उसकी भावनाओं का ख्याल रखते हुए उससे दूरी बनाने के लिए राजी हो गई। लेकिन, वह अपने उधार दिए दो लाख रूपए वापस मांग रही थी। उसने यह रकम नहीं दी तो वह अशोका गार्डन थाने पहुंची थी।

पुलिस के खिलाफ मां कर रही शिकायत

मामले की जांच एसआई योगिता जैन (SI Yogita Jain) ने की। जिसमें 253/23 धारा 376—2—एन (कई बार ज्यादती का प्रकरण) दर्ज किया गया। यह सिलसिला मार्च, 2021 से फरवरी 2022 के बीच चला। पीड़िता की उम्र 26 साल है। आरोपी फिलहाल फरार चल रहा है। एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी की मां पुलिस एफआईआर को लेकर नाराज होकर यहां—वहां झूठी शिकायतें दर्ज करा रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cyber Fraud: रिश्तेदार बनकर किराना व्यापारी से धोखाधड़ी
Don`t copy text!