Bhopal News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो महिलाओं की मौत 

Share

Bhopal News: टक्कर मारने वाले वाहन और घटनाक्रम को लेकर विरोधाभास बयान, शव पीएम के लिए भेजे गए

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो महिलाओं की मौत हो गई। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित बैरसिया इलाके में हुई। हादसे की खबर पुलिस को बैरसिया में स्थित सरकारी अस्पताल से मिली थी। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कामय किया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद वह जांच के बिंदु तय करेगी।

यह बता रही है पुलिस जिस पर संदेह

बैरसिया (Berasia) थाना पुलिस के अनुसार यह भीषण दुर्घटना ग्राम मेघरा में हुई थी। महिलाएं मोटर साइकिल पर सवार थी। दुर्घटना 5 नवंबर की सुबह लगभग साढ़े पांच बजे हुई थी। दोनों ग्राम हिनोतिया तिरंग शमशाबाद रोड से निकली थी। सिरोंज की तरफ से आ रही बोलेरो ने उन्हें टक्कर मारी थी। फिलहाल बोलेरो कार का नंबर पता नहीं चला है। घायलों को बैरसिया में स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर चौकीकर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बैरसिया पुलिस मर्ग 94—95/23 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। हादसे में जिन महिलाओं की मौत हुई उनकी पहचान विपता बाई (Vipta Bai) पति सौदान सिंह उम्र 35 साल और भोला बाई उर्फ पानबाई (Bhola Bai@Paan Bai) पति रामचरण के रूप में हुई। दोनों खेजड़ा मिश्र गांव की रहने वाली थी। पुलिस का कहना है कि दोनों बस का इंतजार कर रही थी। इसके अलावा पुलिस बाइक सवार का नाम और उसकी पहचान उजागर नहीं कर सकी है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Lokayukta Police Trap News: रिश्वत लेने स्टेशन पहुंचा इंजीनियर गिरफ्तार
Don`t copy text!