Bhopal News: बेटी को तंग कर रहे पिता ने समझाया तो दोस्तों को लेकर घर में घुस गया

Share

Bhopal News: तीन महीने से स्कूल जाने वाली बेटी को कर रहा था मुख्य आरोपी परेशान

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) की ताजा न्यूज पिपलानी थाना क्षेत्र से मिल रही है। यहां एक छात्रा को मनचला तीन महीने से तंग (Minor Girl Bulling Case) कर रहा था। यह जानकारी उसने पिता को दी थी। जिसके बाद उसको समझाने पिता घर पहुंचा था। लेकिन, आरोपी का साहस बढ़ गया और वह लड़की के घर अपने दोस्तों को लेकर पहुंच गया। इस मामले में पुलिस ने प्रकरण (Bhopal Molestation News) दर्ज कर लिया है।

तीनों आरोपी मौके से फरार

पिपलानी थाने में शुक्रवार शाम लगभग पांच बजे एक नाबालिग ने छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें आरोपी जैद, जहीर और सोहिल हैं। पुलिस ने 1199/21 धारा 341/354/354घ/354क/—1आईव्ही,452/506/34/7/8 (रास्ता रोकना, छेड़छाड़, पीछा करना, हाथ पकड़ना, घर में घुसना, धमकाना, एक से अधिक आरोपी और पोस्को एक्ट) का मामला दर्ज किया है। तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक पुलिस नहीं कर स​की है। शिकायत 14 वर्षीय नाबालिग ने दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया वह 10वीं कक्षा में पढ़ाई करती है। उसके पिता प्रायवेट नौकरी करते है। आरोपी जैद (Zaid) उसे पिछले तीन महीनों से परेशान कर रहा है। वह उसके स्कूल के बाहर खड़ा रहता है। जबरदस्ती रास्ता रोककर बात करने की कोशिश करता है। इससे तंग आकर छात्रा ने पिता को जैद की हरकतों के बारे में बताया था। पिता ने आरोपी के घर जाकर उसके परिजनों से बात भी की थी। ​जिसके बाद गुस्साए आरोपी जैद उसके दो साथी जहीर (Zahir) और सोहिल (Sohil) के साथ छात्रा के घर पहुंच गया। वहां उसने पीड़िता को धमकी भी दी थी। जिसके बाद यह पूरा मामला थाने पहुंचा था।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Murder News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   होप अस्पताल के डॉक्टर के मुंह से निकली खून की उल्टी
Don`t copy text!