Bhopal News: सड़क दुर्घटना में किसान की मौत

Share

Bhopal News: नागपुर अस्पताल के सामने हुआ था सड़क हादसा, शव पीएम के बाद परिजनों को सौंपा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। राजधानी भोपाल (Bhopal News) में सड़क दुर्घटना में किसान की मौत हो गई। यह घटना पिपलानी थाना क्षेत्र की है। हादसा नागपुर अस्पताल के सामने हुआ था। किसान को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मारी थी। घटना (Bhopal Road Mishap) के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने टक्कर मारने वाली बाइक का पता लगा लिया है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी करने का दावा पुलिस ने किया है।

कबाड़ी कारोबारी की है तलाश

पिपलानी थाना पुलिस के अनुसार 26 नवंबर की अपरान्ह चार बजे डॉक्टर हरिओम ने एक व्यक्ति के मौत की सूचना दी थी। पिपलानी पुलिस मर्ग 66/21 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मृतक 85 वर्षीय सुहागलाल यादव है। वह बिजली कॉलोनी पिपलानी में रहता था। मृतक की खेती—किसानी करता है। सुहागलाल यादव (Suhaglal Yadav) अपनी मवेशियों को चराने ले गया था। चरनोई भूमि में छोड़कर वह चाय पीने जा रहा था। तभी बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। उसको नागपुर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पीएम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच एसआई देवराम (SI Dev Ram) कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी बाइक का नंबर मिल गया है। बाइक सवार कबाड़ी का काम करता है। वह भी नागपुर अस्पताल (Nagpur Hospital) के आस—पास रहता है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Murder News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cheating News: बहन को भाई ने लगाई 16 लाख रुपए की चपत
Don`t copy text!