Bhopal News: पुलिस का दावा बीमारी से मौत 

Share

Bhopal News: वृद्ध की मौत पर पीएम से पूर्व पुलिस ने सर्टिफिकेट जारी कर दिया

Bhopal News
भोपाल मॉच्युरी रुम— फाइल फोटो

भोपाल। वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस उसके बीमार होने के कारण मौत होने का दावा कर रही है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र की है। हालांकि पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेजा है।

इन बातों को लेकर पुलिस के पास नहीं थी ठोस जानकारी

ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस के अनुसार मृतक निर्पत कुशवाहा (Nirpat Kushwah) पिता हरि कुशवाह उम्र 65 साल है। वह इंद्रा नगर बाग उमराव दूल्हा में रहता है। पुलिस का कहना है कि बीमारी से मौत हुई। इसके अलावा उसके पास अन्य कोई विवरण नहीं था। उसके बच्चे अथवा उसके पेशे को लेकर भी कोई जानकारी नहीं थी। उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया था। यहां डॉक्टर ने 5 नवंबर की रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे उसे मृत घोषित कर दिया। निर्पत कुशवाहा का शव पीएम के लिए भेजा गया है। ऐशबाग पुलिस मर्ग 46/23 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। यह मर्ग 5—6 नवंबर की रात लगभग एक बजे दर्ज किया गया। इसके अलावा पुलिस किस व्यक्ति को शव सौंपने जा रही है यह भी बता नहीं सकी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Shot: शादी करना छोड़ दूल्हा जख्मी व्यक्ति को लेकर अस्पताल भागा
Don`t copy text!