Bhopal News: बीमार वृद्ध की फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश

Share

Bhopal News: लघु उद्योग निगम से रिटायर हुए थे, पुलिस ने पीएम के लिए भेजा शव

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। बीमारी से परेशान एक वृद्ध ने खुदकुशी कर ली। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि परिजनों ने बीमार होने की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।

डायलिसिस के लिए जाना था

पुलिस ने बताया कि वृद्ध लघु उद्योग निगम (Laghu Udyog Nigam) के रिटायर अधिकारी है। मंगलवार सुबह उन्हें कमरे में बुलाने गए तो वह फांसी पर लटके थे। परिजन महावीर अस्पताल (Mahaveer Hospital) लेकर पहुंचे। यहां पर डॉक्टर ने उन्हें सुबह साढ़े दस बजे मृत घोषित कर दिया। महावीर अस्पताल से डॉक्टर दमाडे ने यह जानकारी पुलिस को दी। गांधी नगर पुलिस मर्ग 01/24 दर्ज कर मामले में जांच कर रही है। जांच सब इंस्पेक्टर कन्हैया यादव (SI Kanhaiya Yadav) कर रहे हैं। मृतक 74 वर्षीय गिरिराज प्रसाद शर्मा (Giriraj Prasad Sharma) है। वे गांधी नगर स्थित सुविधा विहार कॉलोनी (Suvidha Vihar Colony) में रहते थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी दोनों किडनियां खराब हो चुकी थी। जिस कारण उनका डायलिसिस चल रहा था। उन्हें डायलिसिस के लिए बुधवार को जाना भी था।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: घर से छह दिन पहले लापता व्यक्ति की लाश मिली
Don`t copy text!