Bhopal News: गरीब भिखारी को मारी टक्कर

Share

Bhopal News: एक सप्ताह बाद पुलिस ने दर्ज किया नीले रंग की कार के खिलाफ मुकदमा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। गरीब भिखारी को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के एमपी नगर इलाके की है। वारदात डीबी मॉल के सामने हुई थी। हादसे में जख्मी युवक को एक अशासकीय संस्था की मदद से रखा गया है। उसका सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस को अब तक टक्कर मारने वाली कार का नंबर पता नहीं चला है।

इस संस्था के होटल में रहने लगा युवक

एमपी नगर (MP Nagar) पुलिस के अनुसार यह घटना 25 दिसंबर की रात लगभग आठ बजे हुई थी। जिसमें विपिन यादव (Vipin Yadav) पिता बल्लू यादव उम्र 20 साल जख्मी है। वह बागसेवनिया स्थित बागमुगालिया बस्ती में रहता है। थाने में मुकदमा दर्ज कराने वह सरस्वती साहू (Saraswati Sahu) के साथ आया था। पुलिस ने 04/24 धारा 279/337 लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने और जख्मी करने का प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी वाहन चालक नीली कार के अलावा पुलिस के पास कोई नई जानकारी नहीं है। विपिन यादव गायत्री मंदिर की तरफ पैदल जा रहा था। घायल को एम्बुलेंस हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) ले जाया जा रहा था। लेकिन, वह हमीदिया अस्पताल जाने के लिए राजी नहीं हुआ। हालांकि अगले दिन वह जेपी अस्पताल (JP Hospital) पहुंचा। इसके बाद वह मुस्काल संस्था के हॉस्टल में रहने चला गया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कार को ओवरटेक कर रहे बाइक ने मारी टक्कर
Don`t copy text!